आगरा पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा के साथ मंदिर में किया पांच कुंडीय यज्ञ

By  Shagun Kochhar September 1st 2023 04:16 PM

आगरा: मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ यमुना नदी के तट पर बसे शहर आगरा पहुंची. यहां उन्होंने आगरा कैंट स्थित बगलामुखी माता के मंदिर में जाकर दर्शन किए.



शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा ने बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेका और मंदिर में पांच कुंडीय यज्ञ किया. ये पांच कुंडीय यज्ञ मंदिर के सेवादार नितिन सेठी ने कराया.  पूजा के बाद शिल्पा शेट्टी काफी खुशी दिखाई दीं. इसके बाद उन्होंने मंदिर का भ्रमण कर विभिन्न देवताओं के दर्शन किए. दोनों ने धार्मिक अनुष्ठान के लिए पूरे पारंपरिक विधि-विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना की.



आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी आगरा में आयोजित एक फैशन शो में भाग लेने के लिए पहुंची हैं. 


Related Post