Atul Subhash Case: अतुल की पत्नी और सास हो सकती हैं गिरफ्तार! घर पर पुलिस ने लगाया ये नोटिस

By  Md Saif December 13th 2024 01:39 PM

ब्यूरो: Atul Subhash Suicide Case: बेगलुरु पुलिस की एक टीम सुभाष सुसाइड केस की छानबीन के लिए यूपी के जौनपुर पहुंच चुकी है। जौनपुर के खोया मंडी इलाके में अतुल का ससुराल था, जहां उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साला रहते थे। लेकिन पुलिस के घर पहुंचने पर ताला लटका मिला। आपको बता दें कि निशा और उनका बेटा अनुराग एक दिन पहले ही घर बंद कर अंधेरे में निकल गए थे। फिलहाल पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।


बेंगलुरु की चार सदस्यीय टीम यूपी के जौनपुर पहुंची है। इस टीम में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। टीम अतुल के ससुराल वालों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जौनपुर पहुंची बेंगलुरु पुलिस अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नामजद निकिता सिंघानिया और निशा सिंघानिया के घर पर नोटिस चिपका दिया है। नोटिस में लिखा है कि बेंगलुरु में दर्ज केस में अपना बयान दर्ज करवाएं।

संबंधित खबरें