Ayodhya: राम मंदिर की पहली प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर सजेगा राम दरबार, देखें कार्यक्रम की पूरी लिस्ट

By  Md Saif December 26th 2024 05:29 PM

ब्यूरो: Ayodhya: अयोध्या में प्रभु रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव समारोह को भव्यता मनाने की तैयारियां की गई हैं। साल 2024 में लगभग 500 सालों के इंतजार के बाद प्रभु रामलला अपनी जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में विराजमान किए जाएंगे। 22 जनवरी को हुए भव्य कार्यक्रम में प्रभु रामलला की स्थापना हुई थी। साल 2025 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। वहीं, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जाएगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले वार्षिकोत्सव को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से वार्षिकोत्सव को द्वादशी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर कार्यक्रम का निर्धारण कर लिया गया है। कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है। द्वादशी महोत्सव को तीन दिनों तक मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल द्वादशी तिथि 11 जनवरी को होने के कारण इस तिथि को वार्षिकोत्सव मनाए जाने की तैयारी की गई है।


1. यज्ञ मंडप (मंदिर परिसर):  

   - शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे)  

   - 6 लाख श्रीराम मंत्र जाप  

   - राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ

2. मंदिर भूतल पर कार्यक्रम:  

   - राग सेवा (3-5 बजे)  

   - बधाई गान (6-9 बजे)

3. यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर:  

   - संगीतमय मानस पाठ

4. अंगद टीला:  

   - राम कथा (2-3:30 बजे)  

   - मानस प्रवचन (3:30-5 बजे)  

   - सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30-7:30 बजे)  

   - भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातःकाल से)

संबंधित खबरें