Kangana Ranaut Ayodhya Visit: कंगना रनौत ने किए भगवान रामलला के दर्शन, विधि-विधान से किया पूजन

By  Deepak Kumar October 26th 2023 02:46 PM

ब्यूरो: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने कंगना रनौत को पीले रंग की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।

आओ मेरे राम।
वाह! मैं श्री हरि विष्णु की कृपापात्र हूँ, उनकी भक्त हूँ और आज मुझपे उनकी इतनी कृपा हुई कि मुझे श्री हरि विष्णु अवतार परम पूजनीय, महान धनुर्धारी, तेजस्वी योधा, तपस्वी राजा, मरियादापुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने को मिले।
मेरी फ़िल्म तेजस में रामजन्मभूमि की… pic.twitter.com/vxBd8tqfSx

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 26, 2023

कंगना ने राम मंदिर का देखा कामकाज 

कंगना रनौत ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के कामकाज को भी देखा। इस दौरान मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियर ने एक्ट्रेस को राम मंदिर और उससे जुड़ी बात का बारीकी से बताते नजर आए। बता दें कंगना ने राम मंदिर के वीआईपी गेट नंबर 11 से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया। 

राम जन्मभूमि अयोध्या जाकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया @KanganaTeam pic.twitter.com/Rm4zcRimTn

— Tejinder Pall Singh Bagga (@TajinderBagga) October 26, 2023

600 सालों बाद रामलला का मंदिर बन रहा: कंगना 

इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कंगना ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम अपनी आंखों के सामने इस मंदिर को बनता हुआ देख रहे हैं। 600 सालों बाद रामलला का मंदिर बन रहा है, ये हिन्दुओं का कई सदियों का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर को देखने के लिए कई महान लोगों की जान भी चली गई है, लेकिन आज जब ये हो पा रहा है तो मोदी सरकार की वजह से हो पा रहा है। हमारे जो योगी जी हैं उन्होंने भी इस केस में बहुत संघर्ष किया है। 

Related Post