Mayawati Birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती का आज 68वां जन्मदिन, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

By  Deepak Kumar January 15th 2024 12:30 PM

Mayawati Birthday: आज यानी सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।@Mayawati

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2024

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।@Mayawati pic.twitter.com/CjQmMqATyQ

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 15, 2024

इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।@Mayawati

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 15, 2024

बसपा सुप्रीमो को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 

Related Post