जापान में यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो कार्यक्रम में सीएम योगी ने की शिरकत, भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली का किया जिक्र

By  Atul Verma February 25th 2026 08:48 PM

टोक्यो, जापान, 25 फरवरी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं, इस दौरान सीएम योगी ने यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आबादी बड़ी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की भूमि उतनी ही उर्वरा भी है, भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का केवल 11 फीसदी उत्तर प्रदेश के पास है, लेकिन भारत के खाद्यान्न उत्पादन का उत्तर प्रदेश 21 फीसदी उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश करता है, यानी भारत का फूड बास्केट के रूप में उत्तर प्रदेश जाना जाता है. स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश के अंदर इस फील्ड में वैल्यू एडिशन की अनंत संभावनाएं हैं।

खाद्यान्न के फूड प्रोसेसिंग की अनंत संभावनाएं यूपी के अंदर हैं- सीएम योगी

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि सीड से लेकर उसे बाजार तक पहुँचाने के लिए, बीज से लेकर बाजार तक की इस प्रक्रिया में जुड़ने, उसके पैकेजिंग के लिए, इन सभी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कंपनियों के माध्यम से वहां पर किया जा सकता है। फूड प्रोसेसिंग की अनंत संभावनाएं यूपी के अंदर हैं. उन संभावनाओं को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक की नई संभावनाओं को भी उत्तर प्रदेश आगे बढ़ाता है 

भारत और जापान का संबंध यूपी को एक आत्मीय संवाद से जोड़ती है- सीएम योगी

भारत और जापान का संबंध सूर्य के प्रथम किरण से प्रारंभ होकर और सूर्यवंश की राजधानी उत्तर प्रदेश को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ती है, इसी संवाद को आगे बढ़ाते हुए आज भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय सम्बंध और मजबूती से बढ़ा सकें इस क्रम में भारत की आबादी के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की भूमिका को आपके सामने रखने के लिए उपस्थित हैं 

सूर्यवंश के राजा भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली है यूपी- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश सूर्यवंश के राजा भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली है, साथ ही भगवान बुद्ध भी पावन धरा है भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल उत्तरप्रदेश में ही है,उनका राज्य कपिलवस्तु उत्तरप्रदेश में है,उन्होंने प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया था वह उत्तरप्रदेश में है,अपना अंतिम महापरिनिर्वाण जहां किया कुशीनगर उत्तरप्रदेश में ही है, आज उत्तरप्रदेश में स्प्रिचुअल टूरिज़्म को बढ़ाने के लिए रामायण सर्किट व बौद्ध सर्किट के रूप में हमारी सरकारें आगे बढ़ा रही हैं, जब भगवान राम,भगवान बुद्ध की बात होगी तो इन दोनों का सम्बंध सूर्यवंश की महान परंपरा से है,जिस सूर्य की प्रथम किरण का इंतज़ार जापान वासियों को होती है 

संबंधित खबरें