यूपी के मैनपुरी में राशन की दुकान से अनाज चोरी, चार गिरफ्तार

By  Bhanu Prakash February 25th 2023 06:30 PM

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) , 25 फरवरी : उत्तर प्रदेश पुलिस ने मैनपुरी में भोगांव के एक सरकारी राशन की दुकान से अनाज चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना 22 फरवरी की तड़के भोगांव के चौधरी मोहल्ले के सरकारी राशन की दुकान से गेहूं, चावल, बाजरा समेत 161 बोरी अनाज की चोरी की गई थी।

घटना के बाद भोगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया।

इनपुट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को एक लोडर वाहन को रोककर आरोपी को गिरफ्तार कर 161 बोरी अनाज बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार गिरफ्तार चारों लोगों की पहचान भोगांव निवासी अमित कुमार, अजीत, गोपी और महेश के रूप में हुई है।

Related Post