मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई, आयकर विभाग ने कुर्क की 12 करोड़ की अवैध संपत्ति

By  Deepak Kumar October 1st 2023 05:29 PM

लखनऊ: बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी के डालीबाग इलाके में स्थित एक अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। इस अवैध संपत्ति की कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई को आयकर विभाग की टीम ने अंजाम दिया है।

महिला रिश्तेदार के नाम पर दर्ज है ये संपत्ति
मुख्तार अंसारी की कुर्क की गई यह संपत्ति 32 सौ स्क्वायर फीट से अधिक का प्लांट है, जिसकी संख्या 13-सी/ 3 है। यह संपत्ति माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार तनवीर सहर के नाम पर दर्ज है। इस संपत्ति की कागजों में कीमत लगभग 76 लाख बताई जा रही है, जबकि मार्केट में इसकी कीमत करीब 10 से 12 करोड़ आंकी जा रही है।

आयकर विभाग ने की कार्रवाई
इस संपत्ति को आयकर विभाग ने कुर्क कर एक बार फिर से बाहुबली मुख्तार अंसारी के साम्राज्य पर कानूनी शिकंजा कसा है। बता दें इससे पहले भी मुख्तार अंसारी की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। गाजीपुर में पुलिस ने बाहुबली अंसारी की इसी तरह की संपत्ति को कुर्क किया है। 

Related Post