बुलडोजर वाली विदाई! आगे कार में दुल्हन पीछे बुलडोजर का काफिला, हैरान कर देगा आपको वीडियो

By  Md Saif February 22nd 2025 06:20 PM

ब्यूरो: Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अनोखी विदाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज आवाज में डीजे पर बजती म्यूजिक के पीछे-पीछे कार में दुल्हा-दुल्हन और उनके पीछे बुलडोजर की लंबी लाइन है। यह अनोखी बारात निकली तो सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरमा गया। शहर में दुल्हन की विदाई दर्जनभर बुलडोजरों के काफिले के साथ हुई। इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

  

जानिए क्या पूरा मामला?

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शादी समारोह था। मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दुल्हन के दरवाजे पर दर्जनभर बुलडोजर पहुंच गए। बुलडोजर को देखकर सभी हैरान रह गए। उन्हें किसी भी तरह की कार्रवाई का अंदेशा हुआ। लेकिन जब लोगों को पता चला कि यह बुलडोजर एक्शन के लिए नहीं बल्कि दुल्हन की विदाई के लिए आया है, तो यह बात पता चलते ही लोग खुशी और उत्सुकता से भर गए। वे इस अनोखे पल को देखने लगे। जो भी इसके बारे में सुना, वह लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया।

  

दूल्हे के चाचा ने कर दी व्यवस्था

जैसे ही बुलडोजरों का काफिला सड़क पर निकला, तो लोग वीडियो बनाने लगे। जिसके बाद शादी को बुलडोजर वाली शादी का नाम दे दिया गया। दूल्हे के चाचा रामकुमार ने बताया कि यूपी में बाबाजी का बुलडोजर काफी लोकप्रिय है। हमारे पास भी कई बुलडोजर हैं, इसलिए हमने इस शादी को यादगार बनाने के लिए खास विदाई कराई। दूल्हा-दुल्हन भी इस अनोखे आयोजन से काफी खुश दिखे। दूल्हा राहुल ने बताया कि सभी लोगों को यह अनोखा आइडिया पसंद आया। परिवार के कहने पर बुलडोजर को विदाई का हिस्सा बनाया गया।

संबंधित खबरें