प्रदर्शन के बाद कानूनी शिकंजा, सपा महिला विंग की नेताओं पर हजरतगंज में मुकदमा

By  Md Saif April 9th 2025 01:26 PM -- Updated: April 9th 2025 01:30 PM

Lucknow: मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला इकाई ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर दिए गए बयान के विरोध में सशक्त प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं पर यह इल्जाम लगा कि उन्होंने राजभवन की सुरक्षा सीमा को पार करने की कोशिश की और शहर के यातायात को प्रभावित किया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर बागेश शर्मा ने सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सुमैया राणा और 20-25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज की।

 

यह मामला तब गरमाया जब रेखा गुप्ता ने एक टीवी चैनल पर अखिलेश यादव को "टोटी चोर" कहकर तंज कसा। इस बयान से आहत होकर सपा की महिला विंग ने अपने नेता के सम्मान में कल शाम हजरतगंज के गांधी प्रतिमा स्थल पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। जूही सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। आरोप है कि प्रदर्शन के बाद राजभवन की ओर बढ़ते हुए सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास हुआ जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हुई।

 

इन नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जूही सिंह, पायल किन्नर, सुमैया राणा, बीना रावत, सुमन यादव, वंदना चतुर्वेदी और लगभग 20-25 अन्य अज्ञात महिलाओं के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया। यह विरोध अखिलेश यादव के प्रति समर्थन और रेखा गुप्ता के बयान के खिलाफ सपा महिला विंग की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया।

संबंधित खबरें