महाकुंभ ने रचा बड़ा इतिहास, गिनीज बुक में अपने नाम दर्ज किए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्यूरो: Mahakumbh: 45 दिन तक चले दिव्य-भव्य महाकुंभ का समापन कल यानी 26 फरवरी को हो गया। महाकुंभ में कई विश्व रिकॉर्ड बने। विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम संगम पहुंची। ऐसे में महाकुंभ ने कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए, आइए जानते हैं कि इन रिकॉर्ड्स के बारे में:
• गंगा सफाई में... 329 लोगों का रिकॉर्ड
गंगा सफाई अभियान के तहत एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया। लगभग 360 लोगों की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर मिलकर सफाई की और यह एक नई उपलब्धि बन गई। पहले इस प्रकार के सफाई अभियानों में कम संख्या में लोग जुड़े थे, लेकिन अब यह संख्या 360 तक पहुंच गई, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण कदम है।
• हैंड पेंटिंग में - 10,102 लोगों का रिकॉर्ड, पहले 7,660 लोगों का था...
हैंड पेंटिंग के क्षेत्र में भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। इस रिकॉर्ड में कुल 10,102 लोगों ने एक साथ पेंटिंग की, जबकि पहले का रिकॉर्ड 7,660 लोगों का था। यह पेंटिंग एक सामूहिक प्रयास के रूप में की गई, जिसमें लोगों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।
• झाड़ू लगाने में - 19,000 लोगों का रिकॉर्ड बना, पहले 10,000 लोगों का था...
झाड़ू लगाने के अभियान में भी एक नया मील का पत्थर दर्ज हुआ है। 19,000 लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों का था। यह अभियान समाज में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक प्रयासों की शक्ति को भी दर्शाता है। इन रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट संबंधित अधिकारियों द्वारा सौंपे गए।