Sarvesh Singh Last Rites; पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विदाई देने उमड़ी भारी भीड़

By  Deepak Kumar April 21st 2024 06:18 PM

ब्यूरो: पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राजनीतिक हस्तियों के साथ ही गांव देहात से भी आए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को विदाई दी। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये नेता

श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक रितेश गुप्ता, रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना, महापौर विनोद अग्रवाल, संसद एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, सहित पक्ष, विपक्ष के नेता पहुंचे हुए थे। 

पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस का जवानों ने सलामी दी। करीब पौने 3 बजे पुत्र सुशांत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ थी। 

Related Post