Lok Sabha 2024: समाजवादी पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, डिंपल यादव को मैनपुरी से बनाया प्रत्याशी

By  Deepak Kumar January 30th 2024 06:17 PM

ब्यूरोः समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सपा ने मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है और अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लोकसभा चुनावों के प्रत्याशियों को लेकर पोस्ट किया है।  अभी कुछ दिन पहले ही  पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में 'INDIA' में सीट बंटवारे को लेकर सहमति गई है। लोकसभा की 11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगा।

pic.twitter.com/IHwA5ENmYP

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 30, 2024

प्रत्याशियों की सूची 

संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क

फिरोजबाद से अक्षय यादव

मैनपुरी से डिंपल यादव

एटा से देवेश शाक्य

बंदायू से धर्मेंद्र यादव

खीरी से उत्कर्ष वर्मा

धौरहरा से आनंद भदौरिया

उन्नाव से अन्नु टंडन

लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा 

फर्रुखाबाद से डॉ नवल किशोर शाक्य

अकबरपुर से राजाराम पाल

बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल

फैजाबाद से अवधेश प्रसाद

अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा

बस्ती राम प्रसाद चौधरी

गोरखपुर से काजल निषाद 

Related Post