UP Budget: आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 5 फरवरी को बजट पेश करेगी सरकार

By  Deepak Kumar February 2nd 2024 10:33 AM

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू होगा। यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 5 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। ये बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबोधन से होगी।

बजट सत्र में होगा ये कुछ

शुक्रवार को सुबह 11 बजे विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण पेश करेंगी। दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। 

3 फरवरी को भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।

5 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 

6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 

8 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्ययक पर साधारण चर्चा होगी। 

10 और 12 फरवरी को आय-व्ययक पर चर्चा के साथ अनुदान की मांगों पर विचार होगा। बजट प्रस्ताव पर मतदान होगा। 

12 फरवरी को दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पुनःस्थापन कर उसे पारित किया जाएगा।

सालाना बजट जो 2022-23 में 6.90 लाख करोड़ रुपये था। इस बार करीब 7.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। रिपोर्ट एक मुताबिक इस बार अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे धार्मिक महत्व के स्थानों के विकास के लिए और अधिक प्रावधान शामिल किए जाने की संभावना है।

Related Post