इंतजार करती रही दुल्हन...नहीं आई मंत्री के बेटे की बारात, सजा रह गया मंडप

By  Vinod Kumar December 4th 2022 12:34 PM -- Updated: December 4th 2022 12:48 PM

आगरा: उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मबीर प्रजापति के बेटे को डेंगू की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बीमारी के कारण वो अपनी बारात लेकर नहीं जा पाए। वहीं, दुल्हन के परिजन दरवाजे पर बारात का इंतजार करते रहे। बारात ना आने पर दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने फोन दूल्हे के परिवार को फोन किया। इशके बाद पता चला कि दूल्हा आईसीयू में भर्ती है।

इसके बाद शादी फिलहाल रोक दी गई है। धर्मबीर प्रजापति के बेटे दिलीप प्रजापति की बारात आगरा (Agra) की माया वाटिका में आनी थी, लेकिन बारात में दूल्हा तो क्या, कोई भी नहीं पहुंचा। दुल्हन का परिवार इससे परेशान रहा। हालांकि मंत्री ने दावा किया है कि उनका बेटा जब ठीक होगा तो शादी करवाई जाएगी। अभी उसकी हालत ठीक नहीं है इस कारण उसे आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने लोगों से इस मामले में राजनीति ना करने की अपील की है।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ट्वीट कर कहा, मेरे बेटे की कल से स्थिति बहुत गंभीर है, आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ICU में है ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे व सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें चला रहें हैं, ऐसे लोगो की वजह से मन बहुत दुखी है भगवान से प्रार्थना है, ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।

मेरे बेटे की कल से स्थिति बहुत गंभीर है, आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ICU में है ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे व सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें चला रहें हैं, ऐसे लोगो की वजह से मन बहुत दुखी है भगवान से प्रार्थना है, ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे ॥ pic.twitter.com/tUbmIlkirS

— Dharmveer Prajapati (@dharmindia51) December 3, 2022

वहीं, मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दुल्हन का परिवार खेत बेचकर कार लाया था। लड़का-लड़की में प्रेम संबंधों की चर्चा हो रही है। सूत्रों का कहना है कि शादी का फैसला पंचायत के बाद हुआ था। बताया ये भी जा रहा है कि बारात और अन्य इंतजाम मंत्री के बेटे ने खुद किया था। शुक्रवार को ही लग्न और शादी दोनों रस्में होनी थी। इस मामले में लड़की पक्ष अभी कुछ नहीं बोल रहा है। वो किसी भी तरह से शादी की रस्म पूरी कर बेटी को विदा करना चाहते हैं।


Related Post