Mukhtar Ansari: बाहुबली मुख्तार अंसारी हुए सुपुर्द-ए-खाक, कालीबाग के कब्रिस्तान में दफन

By  Deepak Kumar March 30th 2024 11:23 AM

ब्यूरो: गैंगस्टर से नेता बने बाहुबली मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक हो गया है। उसे कालीबाग के कब्रिस्तान में दफ्न किया गया। इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। वहां पूरे जनाजे की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है।

#WATCH ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार के लिए मौजूद हैं। pic.twitter.com/8iu3FjivnQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024

बाहुबली अंसारी के जनाजे में बड़ी संख्या में उनके समर्थक और लोग शामिल हुए। मुख्तार अंसारी के जनाजे में उनके भाई और सांसद अफजाल अंसारी भी शामिल हुए। इनके अलावा अंसारी के जनाजे में समाजवादी पार्टी और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी मौके शामिल हुए।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि यहां मौजूद लोगों के आंखों का आंसू और मौजूद भीड़ ने साबित कर दिया है कि मुख्तार अंसारी उनके लिए क्या थे। अब किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मुख्तार अंसारी के जनाजे में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। 

Related Post