UP News: सरकारी आवास में लटका मिला महिला जज का शव, जांच में जुटी पुलिस

By  Deepak Kumar February 3rd 2024 02:40 PM

ब्यूरोः आज यानी शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के बदायूं में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

महिला जज का कमरे के पंखे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार महिला जज ज्योत्सना राय मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। आज सुबह वह कोर्ट में नहीं पहुंचीं। इसके बाद साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि महिला जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने कई बार महिला जज को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पह पहुंच  कर दरवाजा को खोला और अंदर देखा कि कमरे के पंखे से उनका शव फंदे से लटका हुआ था। 

पुलिस ने इस घटना की जानकारी सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

पुलिस ने मामले की जांच की शुरूः SSP

इस घटना को लेकर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि महिला जज का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है। 
 

Related Post