UP News: आगरा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, युवक झुलसा

By  Deepak Kumar October 7th 2023 06:03 PM

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते देख ग्रामीणों ने उसे खुले मौदान में निकाला और आग पर काबू पाया। लेकिन सिलेंडर में लगी आग को बुझाते समय एक युवक झुलस गया। 

खाना बनाते गैस सिलेंडर में लगी आग

जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के पुरनपुरा मोहल्ला के निवासी उमेश कुमार की पत्नी बबली देवी रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे के कारण परिवार में हड़कंप मच गया। 

बमुश्किल आग पर पाया काबू

वहीं, गैस सिलेंडर में आग को बढ़ता देख ग्रामीणों ने उसे मैदान में निकाल दिया और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बोरी भिगोकर सिलेंडर पर डाली गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते समय एक युवक उमेश कुमार झुलस गया। 


Related Post