UP: डेपुटेशन से वापस यूपी भेजे गए IPS बीके सिंह, एयरपोर्ट पर महिलाकर्मी ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

By  Rahul Rana April 3rd 2024 06:25 PM

ब्यूरो: IPS बिनोद कुमार सिंह (बीके सिंह) को भारत सरकार ने वापस उत्तर प्रदेश भेज दिया है। स्पेशल डीजी CRPF जैसे महत्वपूर्ण पद से बीके सिंह को 9 महीने में ही हटाकर यूपी वापस भेजने के पीछे गुवाहाटी एयरपोर्ट पर तैनात महिला कर्मचारी से की गई छेड़खानी और हाथ पड़कर जबरन गले लगाने की कोशिश बड़ी वजह बताई जा रही है।

आईपीएस बीके सिंह

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में एडीजी पीएसी, एडीजी सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे 1994 बैच के IPS एडीजी बिनोद कुमार सिंह 14 जून 2023 को ही डेपुटेशन पर भारत सरकार गए थे। डेपुटेशन पर जाने के करीब 2 महीने के इंतजार के बाद बीके सिंह को CRPF की North East Frontier का स्पेशल डीजी बनाकर गुवाहाटी में पोस्ट किया गया था। लेकिन पोस्टिंग के 9 महीने में ही बीके सिंह की एक महिला कर्मचारी से की गई छेड़खानी की शिकायत के बाद अब उन्हें वापस भेज दिया गया है। 

Related Post