UP News: गलत दिन पर अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, समर्थक ने सपा कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर

By  Deepak Kumar October 23rd 2023 03:52 PM

ब्यूरोः 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन होता है। लेकिन सपा समर्थक ने आज यानी 23 अक्टूबर को ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और लखनऊ के सपा कार्यालय के बाहर बधाई के पोस्टर भी लगाए है। अखिलेश यादव के जन्मदिन के ये पोस्टर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh | A hoarding calling Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav 'future Prime Minister' seen outside the party office in Lucknow. The hoarding has been reportedly put up by Fakhrul Hasan Chaand. pic.twitter.com/BsM3OrBqZJ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 23, 2023

इस बारे में सपा प्रवक्ता ने कहा कि आज अखिलेश का जन्मदिन नहीं है, लेकिन किसी भ्रम की वजह से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का जन्मदिन एक जुलाई को होता है। उन्होंने कहा कि यह समर्थकों का उत्साह है कि वह अपने नेता को किस रुप में देखें। हालांकि अखिलेश हरिद्वार गए हुए हैं। 


सपा कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में बदला है यूपी बदलेंगे देश थीम का लगा है, जो शहर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव आगरा एक्सप्रेस को दिखाया गया है, जिसमें सपा प्रमुख आगरा एक्सप्रेस की तरफ मुंह करके कड़े हैं और उनके पीछे जनता खड़ी हुई है।

Related Post