WEATHER REPORT: यूपी में मानसून एंट्री, 'अगले पांच दिनों तक ठंडा रहेगा प्रदेश'

By  Shagun Kochhar June 26th 2023 03:59 PM

ब्यूरो: अब पूरे यूपी में मानसून एंट्री कर चुका है। पूर्वी जिलों से आए मानसून का असर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो चुका है। जिससे प्रदेश में पारा तेजी से नीचे गिरा है। उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में दिन का औसतन तापमान 30 डिग्री से नीचे गिर चुका है। हालांकि मौसम विभाग ने 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में जबरदस्त बारिश का अनुमान जताया है। वहीं आज उत्तराखंड से सटे जिलों में जबरदस्त बारिश का अनुमान जताया है।


'अगले पांच दिनों तक ठंडा रहेगा प्रदेश'

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। एक से दो डिग्री तापमान ऊपर नीचे हो सकता है। रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जून को गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।


कई जिलों में उमस भरी गर्मी की संभावना

मानसून की शुरुआत बारिश के बाद पश्चिमी उत्तर में अब उमस बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी। रविवार और सोमवार को हुई रुक-रुक कर बारिश और धूप से ह्यूमिडिटी का एहसास होने लगा है।

Related Post