यूपी विधानसभा में किस विधायक ने थूका गुटका? स्पीकर ने CCTV में देख लिया
ब्यूरो: UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र जारी है। आज प्रदेश की विधानसभा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक विधायक ने सदन के अंदर पान मसाला थूक दिया। इस घटना की जानकारी खुद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी है। लेकिन उन्होंने पान मसाला थूकने वाले विधायक का नाम उजागर नहीं किया है। दूसरी तरफ, इस मामले ने सदन की गरिमा और स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतीश महाना ने क्या कहा?
सतीश महाना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन सभी का है और इसे स्वच्छ रखना चाहिए। जिसने भी थूका है, मैंने सीसीटीवी में देखा है। वो सदस्य आकर मुझसे मिल लें।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि सदन की मर्यादा को बनाए रखना हर सदस्य का कर्तव्य है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हरकत किस विधायक ने की है। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती, यह देखना दिलचस्प रहेगा।