आगरा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को कपड़े उतारकर पीटा, 13 के खिलाफ मामला दर्ज

By  Shivesh jha March 13th 2023 07:07 AM -- Updated: March 13th 2023 08:26 AM

आगरा जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर पुरुषों के एक समूह ने 30 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटा और बदहवास कर दिया। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने गुरुवार को दो पुरुषों द्वारा छेड़खानी का विरोध किया था। 

बताया जा रहा है कि बाद में दोनों 11 अन्य लोगों के साथ लाठियों से लैस होकर उसके घर में घुस गए और उसके कपड़े उतार दिए, जबकि उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। 

महिला ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 

शनिवार को ताजगंज थाने में 13 आरोपियों के खिलाफ दंगा समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। एसएचओ राज कुमार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post