PTC NEWS Entertainment
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। यह स्टार कपल सोमवार देर रात बेहद गोपनीय तरीके से कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचा और मंगलवार सुबह (17 फरवरी, 2026) संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे वृंदावन के प्रसिद्ध 'श्री राधा केली कुंज' आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के साथ लगभग आधा घंटा बिताया और आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग सुना और महाराज जी के प्रवचनों का आनंद लिया।
वहीं अनुष्का शर्मा इस दौरान नीले और सफेद रंग के साधारण सूती सूट में नजर आईं, जबकि उनके गले में सजी 'तुलसी की माला' ने सबका ध्यान खींचा। वहीं विराट कोहली बेज रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में दिखे। दोनों की सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे पूरी श्रद्धा के साथ महाराज जी के सामने हाथ जोड़े बैठे नजर आ रहे हैं।
मीडिया से मिला जानकारी के मुताबिक प्रशासन और पुलिस को भी इस दौरे की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि कपल ने होटल में कमरा भी किसी दूसरे नाम से बुक कराया था ताकि वे बिना किसी शोर-शराबे के दर्शन कर सकें। हालांकि, जैसे ही उनके आने की खबर फैली, आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे उनकी कार कुछ समय के लिए ट्रैफिक में भी फंसी रही।