PTC NEWS Mahakumbh-2025
ब्यूरो: Operation Sindoor: नेपाल और पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी की एक आपात बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के हमलों के बाद इस बैठक को बुलाया गया।
सूत्रों के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लद्दाख के उपराज्यपाल के साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों ने हिस्सा लिया।
गृह मंत्री अमित शाह ने दिए ये निर्देश
गृह मंत्री ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों को अपने छुट्टी पर गए कर्मचारियों को वापस बुलाने का निर्देश पहले ही दे दिया है। सूत्रों का दावा है कि शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की जांच की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने और सतर्क रहने का निर्देश दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम में निर्दोष लोगों की क्रूर हत्याओं के जवाब में भारत की प्रतिक्रिया करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मोदी सरकार देश और उसके नागरिकों पर किसी भी हमले का उचित जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान को कितना हुआ नुकसान
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर करते समय पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक इस हमले में लगभग 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। हमले के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है और सरकार की तरफ से नागरिकों के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं पाकिस्तान के संचार मंत्री तरार ने इस हमले का जवाब देने की धमकी दी है।
ब्यूरो: Mahakumbh: महाकुम्भ 2025 अपने दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप के साथ 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति से ऐतिहासिक आयोजन बन गया। संगम के तट पर आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ में 144 साल बाद बने पुण्य संयोग में देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। इस जन सैलाब के कारण कई लोग कुछ पलों के लिए अपनों से बिछड़ गए, लेकिन योगी सरकार की दूरदर्शिता और बिछड़ों को अपनों से मिलाने के लिए किए गए प्रयासों की मदद से महाकुम्भ के इस विराट मेले में कुल 54,357 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में सफलता मिली है। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। यही नहीं, पुलिस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए श्रद्धालुओं का उनके परिवारों से सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
पुनर्मिलन का साक्षी बना प्रयागराज महाकुम्भ
इस दिव्य आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने कई अनुकरणीय पहल कीं, जो उपयोगी साबित हुईं। इस बार महाकुम्भ में खोए हुए लोगों को शीघ्रता से उनके परिवारों से मिलाने के लिए योगी सरकार ने डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की स्थापना की। महाकुम्भ में इनसे 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य किया गया। अमृत स्नान पर्व मकर संक्रांति पर्व (13, 14 और 15 जनवरी) को खोए हुए 598 श्रद्धालु, मौनी अमावस्या के दौरान (28, 29 और 30 जनवरी) 8725 लोगों और बसंत पंचमी (2, 3 और 4 फरवरी) को डिजिटल खोया-पाया केंद्र की मदद से 864 लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया गया। इसके अलावा अन्य स्नान पर्वों और सामान्य दिनों में खोए हुए 24,896 लोगों का भी उनके परिवारों के साथ पुनर्मिलन कराया गया। इस तरह महाकुम्भ के समापन पर 35,083 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया।
निजी संस्थाओं ने भी किया पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर संपूर्ण महाकुम्भ क्षेत्र में 10 डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए। इनमें अत्याधुनिक एआई आधारित चेहरा पहचान प्रणाली, मशीन लर्निंग और बहुभाषीय समर्थन जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का संगम देखने को मिला, तो वहीं गैर सरकारी सामाजिक संस्थाओं के प्रयास में मानवता और सेवा का अद्भुत मेल देखने को मिला। इनमें सबसे पुराना भारत सेवा केंद्र एवं हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति भी शामिल हैं। भारत सेवा केंद्र के भूले भटकों के शिविर के संचालक उमेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, महाकुम्भ के समापन तक शिविर ने 19,274 बिछड़े महिला और पुरुष को अपनों से मिलाया। इसके अलावा कुम्भ मेले में बिछड़ गए सभी 18 बच्चों को भी उनके परिजनों से मिलाया गया। शिविर के माध्यम से न सिर्फ खोए हुए लोगों को खोजा गया, बल्कि उनके घरों तक पहुंचाने में भी मदद की गई।
समापन के आखिरी दिन तक होता रहा पुनर्मिलन
महाकुम्भ के आखिरी स्नान पर्व महा शिवरात्रि तक खोया-पाया केंद्रों और भूले भटके शिविरों में मेले में बिछड़ गए लोगों को उनके अपनों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी हो गई। खोया-पाया केंद्र विशेष रूप से कारगर रहे। उन्होंने न सिर्फ बिछड़े लोगों का परिजनों से मिलन कराया, बल्कि बिछड़े लोगों की ट्रैकिंग भी की और जब तक वे परिवार से मिल नहीं गए तब तक प्रक्रिया को रिपीट किया गया। मुजफ्फरपुर, धरकरी बिहार के कपलेश्वर साहनी की सास कृष्णा देवी को केंद्र ने आखिरी दिन परिजनों से मिलाया। इसी तरह रायपुर, छत्तीसगढ़ के बृजलाल चौहान की पत्नी की जंगी देवी भी अपने घर पहुंच गईं। नेपाल के बांके जिला जगजन्नन धारू के खोने की शिकायत उनके बेटे मनोज थारू ने लिखाई थी, लेकिन मनोज थारू का मोबाइल बंद मिला। इसी तरह सप्तरी, नेपाल के सीताराम शाह ने पत्नी बिंदी के खो जाने की शिकायत दर्ज की थी, लेकिन सीताराम शाह ने जो मोबाइल नंबर शिकायत में दर्ज कराया वह गलत निकला। खोया-पाया केंद्र की इस पहल से हर कोई संतुष्ट नजर आया और परिजनों के मिलने पर सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताना नहीं भूले।
ब्यूरो: Mahakumbh: बीती 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर हुए स्नान के बाद प्रयागराज के महाकुंभ का समापन हो गया है। इस महा आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से लेकर देश-विदेश की नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। राजनीति-कारोबार-विज्ञान-ग्लैमर जगत से जुड़े करोड़ों लोग इस विराट आयोजन के साक्षी बने। 45 दिनों तक चले इस महाकुंभ ने कई पुराने रिकॉर्ड को पार करके नए कीर्तिमान रच दिए। दुनिया के नामी गिरामों संस्थानों भविष्य की रिसर्च के मद्देनजर यहां से जरूरी आंकड़े और ब्यौरा जुटाए हैं। इस महा आयोजन में कई विश्व रिकॉर्ड बने तो यहां से निकले सबक आने वाले दिनों में देश-दुनिया के विशेषज्ञों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। खुद पीएम मोदी ने इस आयोजन से मिलने वाले बेशकीमती सबक की उपयोगिता को रेखांकित किया है।
पीएम मोदी ने कुंभ की महत्ता और प्रबंधन से जुड़े इसके पहलुओं का जिक्र किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के समापन के बाद अपने ब्लॉग में लिखा कि प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है। "महाकुंभ संपन्न हुआ...एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, जब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है, तो ऐसा ही दृश्य उपस्थित होता है, जैसा हमने 13 जनवरी के बाद से देखा"
महाकुंभ आयोजन का पालिसी और प्लानिंग के क्षेत्र में अहमियत का जिक्र किया पीएम ने
पीएम ने लिखा कि प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में दिखा। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मैंने देवभक्ति से देश भक्ति की बात कही थी। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सभी देवी-देवता जुटे, संत-महात्मा जुटे, बाल-वृद्ध जुटे, महिलाएं-युवा जुटे, और हमने देश की जागृत चेतना का साक्षात्कार किया। ये महाकुंभ एकता का महाकुंभ था।  प्रयागराज में हुआ महाकुंभ का ये आयोजन, आधुनिक युग के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए, प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए, नए सिरे से अध्ययन का विषय बना है।  आज पूरे विश्व में इस तरह के विराट आयोजन की कोई दूसरी तुलना नहीं है, ऐसा कोई दूसरा उदाहरण भी नहीं है। आध्यात्मिक क्षेत्र में रिसर्च करने वाले लोग करोड़ों भारतवासियों के इस उत्साह पर अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि अपनी विरासत पर गौरव करने वाला भारत अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं मानता हूं, ये युग परिवर्तन की वो आहट है, जो भारत का नया भविष्य लिखने जा रही है।
दुनिया भर के नामी गिरामी संस्थानों की नजरें महाकुंभ के आयोजन पर रहीं
आस्था व अध्यात्म के महाकुंभ के महाजुटान ने वैश्विक स्तर पर रिसर्चर्स और शिक्षाविदों को अपनी ओर आकर्षित किया।  हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, क्योटो यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ यहां पहुंचे और जरूरी आंकड़े एकत्र किए तो वहीं, AIIMS, IIM अहमदाबाद, IIM बेंगलुरु, IIT कानपुर, IIT मद्रास और जेएनयू जैसे देश के नामचीन संस्थानों के प्रोफेसर, रिसर्च स्टूडेंट प्रयागराज पहुंचे। न्यूयॉर्क की बेहद प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने डिजिटल महाकुंभ की अवधारणा और इसके मेगा मैनेजमेंट मॉडल को समझने की कोशिश की। तीर्थयात्रा के दौरान आध्यात्मिकता और इंजीनियरिंग से लेकर प्रशासन एवं परंपरा, प्रौद्योगिकी व अर्थशास्त्र के संगम से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा गया। लखनऊ विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट स्टडीज फैकल्टी इस साल हुए महाकुंभ से जुड़े कार्यबल, रणनीतिक योजना एवं संचालन आदि पर विस्तृत अध्ययन करेगा। इसको लेकर एक स्पेशल प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है।
वैश्विक स्तर पर बहस  तेज हुई तो देश के राज्यों में भी कुंभ से सबक सीखने की ललक जगी
न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक विस्तृत चर्चा आयोजित की। 'इनसाइट्स फ्रॉम द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट स्पिरिचुअल गैदरिंग- महाकुंभ।' शीर्षक से हुई महावाणिज्य दूत विनय प्रधानी की मेजबानी में हुई इस चर्चा में प्रोफेसर तरुण खन्ना, प्रोफेसर डायना ईक और सहायक प्रोफेसर टियोना जुजुल शामिल हुए। महाकुंभ के दौरान मध्यप्रदेश से पांच वरिष्ठ अफसरों की टीम पहुंची थी। जिसे उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा ने लीड किया था। इस टीम ने क्राउड मैनेजमेंट और संगम के अंदर तैयारियों को समझा, जरूरी जानकारियों का डॉक्यूमेंटेशन किया। मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ के पीछे की खामियों और चूक से सबक लेकर जीरो एरर की तैयारियों को समझने के लिए हैदराबाद स्थित वल्लभभाई नेशनल पुलिस अकादमी से 270 आईपीएस प्रोबेशनर्स भी पहुंचे थे। इस टीम में 77 महिला अफसर शामिल थीं। इन्होंने बसंत पंचमी के दौरान हुए अमृत स्नान की तैयारियों को ग्राउंड जीरो पर रहकर सीखा।
महाकुंभ के दौरान जो भीड़ उमड़ी उसका मुकाबला दुनिया के अधिसंख्य देशों की आबादी नहीं कर सकती
इस बार के महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साल 2013 में प्रयागराज में ही हुए महाकुंभ में 12 हजार करोड़ लोग ही पहुंचे थे। कई महाद्वीपों की आबादी से अधिक तादाद रही श्रद्धालुओं की। अंकगणितीय हिसाब से  देखें तो 45 दिनों में प्रयागराज में जितने लोग पहुंचे उनकी तादाद दुनिया के 231 देशों से भी कहीं ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी से ही कम लोग महाकुंभ पहुंचे वरना अमेरिका की आबादी के दो गुनी के करीब लोग आस्था के मेले में शामिल हुए। रूस की चार गुनी से ज्यादा आबादी के बराबर श्रद्धालु यहां पहुंचे। तो जापान की पांच गुना आबादी, यूके की 10 गुना से ज्यादा आबादी और फ्रांस की 15 गुना से ज्यादा आबादी ने पवित्र गंगा में स्नान किया। अकेले मौनी अमावस्या पर करीब 7.6 करोड़ श्रद्धालु जुटे। जो दुनिया भर में किसी एक जगह पर सर्वाधिक लोगों के जुटान का रिकॉर्ड है। यूरोप का कोई भी देश आबादी के लिहाज से इस जुटान की बराबरी नहीं कर सकता है।
महाकुंभ के दौरान कई विश्वस्तरीय रिकॉर्ड भी कायम हुए
इस महा आयोजन के लिए पन्द्रह हजार से अधिक ट्रेनें चलीं, डेढ़ लाख टॉयलेट बनवाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी कई गतिविधियां दर्ज हुईं। मसलन, पन्द्रह हजार स्वच्छता कर्मियों ने दस किलोमीटर इलाके में एक साथ सफाई का रिकॉर्ड बनाया। तो 14 फरवरी को 300 कर्मचारियों ने नदी की सफाई का रिकॉर्ड बनाया। जो गिनीज बुक ने इसे रिकॉर्ड में शामिल किया गया। इस आयोजन में सत्तर हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हुए। इनमें अर्ध सैन्य बलों, एनएसजी, एटीएस, एसटीएफ, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवान शामिल थे। 700 नावों पर 3800 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। यहां के 23 अस्पतालों ने 7.5 लाख श्रद्धालुओं की देखरेख की। 125 हाईटेक एंबुलेंस तैनात रहीं। चार हजार हेक्टेयर में चार लाख से अधिक टेंट-तंबू लगाए गए थे। ये भी अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है।
महाकुंभ से निकले सबक भविष्य के बड़े आयोजनों और जमावड़ों के लिए मूल्यवान हैं
गौरतलब है कि देश के चार शहरों में कुंभ मेले का आयोजन होता है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, उत्तराखंड के हरिद्वार, महाराष्ट्र के नासिक और मध्यप्रदेश के उज्जैन में। साल 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ होगा तो 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ होगा। चूंकि प्रयागराज के साल 2025 के महाकुंभ में भीड़ और बंदोबस्त के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। लिहाजा यहां से मिले आंकड़े और सबक भविष्य के आयोजनों के लिए बेहद कारगर होंगे। भारतीय संस्कृति-अध्यात्म का ये महाजुटान सनातनी आस्था के दृष्टिकोण से तो अहम है ही साथ ही प्रबंधकीय शोध और भविष्य के बड़े आयोजनो के नजरिए से ये मील का पत्थर साबित होगा।
ब्यूरो: Mahakumbh News: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी प्रशासनिक टीम को महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ को लिखे एक व्यक्तिगत पत्र में, डॉ. सावंत ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परंपरा और विकास के अद्भुत समन्वय की सराहना की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकास भी, विरासत भी" के विजन को साकार करता है। महाकुंभ 2025 की महत्ता केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और सामूहिक आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है।
उत्तर प्रदेश सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए, डॉ. सावंत ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुचारू व्यवस्थाएँ की गईं। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, सुरक्षा, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं के बेहतरीन प्रबंधन की भी सराहना की।
डॉ. सावंत ने आगे कहा कि महाकुंभ 2025 परंपरा और प्रगति के संतुलन का एक आदर्श उदाहरण बन गया है, जिसने भारत को एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता की भी सराहना की, जिससे दुनिया भर के श्रद्धालु और विद्वान इसमें शामिल हुए।
गोवा की जनता की ओर से, मुख्यमंत्री सावंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की इस आध्यात्मिक धरोहर का यह भव्य उत्सव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री सावंत ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों और विधायकों के साथ प्रयागराज जाकर महाकुंभ में भाग लिया। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर इस आध्यात्मिक आयोजन की दिव्यता का अनुभव किया। इससे पहले, गोवा सरकार ने ‘मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना’ के तहत विशेष 3 तीर्थयात्रा ट्रेनों की व्यवस्था की थी, जिससे गोवा के अनेक श्रद्धालु इस पावन आयोजन में सम्मिलित हो सके। यह पहल गोवा सरकार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को संजोने और बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
महाकुंभ के सफल समापन पर, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन को ‘एकता का महायज्ञ’ करार दिया। उन्होंने कहा, "प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में 45 दिनों तक 140 करोड़ देशवासियों की आस्था का एक साथ आना... अभिभूत करने वाला है।" उनके ये शब्द इस पावन आयोजन के गहरे प्रभाव को रेखांकित करते हैं, जिसने राष्ट्रीय और आध्यात्मिक पहचान को और सशक्त किया है।
ब्यूरो: Prayagraj:  प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का अनवरत प्रवाह महाकुम्भ पर्व के रूप में संपन्न हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुम्भ 2025 का आयोजन जहां अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए जाना गया, तो वहीं महाकुम्भ में स्वच्छता के भी कई कीर्तिमान बने। इसी क्रम में महाकुम्भ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चला कर महाकुम्भ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश भी दिया है। मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों और गंगा सेवा दूतों ने शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। आने वाले 15 दिनों में प्रयागराज के संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थाई व आस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ किया जाएगा।
सीएम के निर्देश पर 15 दिनों के स्वच्छता अभियान की शुरुआत
विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुम्भ के अवसर पर लगभग 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुम्भ के तौर पर भी संचालित किया गया। 15,000 से अधिक स्वच्छता मित्रों और लगभग 2000 गंगा सेवा दूतों ने निरंतर गंगा नदी और मेला क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इसी क्रम में महाकुम्भ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छता कर्मियों और गंगा सेवा दूतों को सम्मानित करने के साथ मेला क्षेत्र, संगम के घाटों और प्रयागराज नगर को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश दिया है। ताकि महाकुम्भ के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु साफ और स्वच्छ संगम में पवित्र स्नान कर सकें।
संगम क्षेत्र को श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाएगा स्वच्छ और निर्मल
मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना ने सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार से महाकुम्भ मेला क्षेत्र की सफाई के विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत अगले 15 दिनों तक निरंतर संगम के घाटों, मेला क्षेत्र, मंदिरों और स्थाई व अस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाए गए 1.5 लाख अस्थाई शौचालयों को भी डिसमेंटल कर हटाया जाएगा। मेला क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नैनी स्थित बसवार प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय और ग्रामीण की ओर से बिछाई गई पाइपलाइन और विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी मेले क्षेत्र से हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में लगाए गए साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के टेंट और पंडाल हटाए जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम प्रयागराज शहर को हरित, साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है।
ब्यूरो: Prayagraj: महाकुंभ का समापन हो चुका है लेकिन संगम की आस्था की लहर अभी भी जारी है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया, लेकिन कई लोग ऐसे भी रहे जो किसी वजह से आस्था के महाकुंभ में स्नान करने नहीं आ सके। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार एक अनोखी पहल करने वाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगम का पवित्र जल भेजा जाएगा।
बता दें कि महायोजना को अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के जरिए लागू किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा को निर्देश दिए हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ ड्यूटी पर तैनात सभी फायर टेंडर अपने जिलों में लौटते समय संगम का जल लेकर जाएं और इसे जिले में श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।
महाकुंभ 2025 के समापन के बाद प्रयागराज में तैनात फायर टेंडर अब अपने जिलों में लौटना शुरू करेंगे। इस दौरान वे अपने साथ संगम जल लेकर जाएंगे, जिसे स्थानीय प्रशासन और धार्मिक संगठनों के जरिए श्रद्धालुओं तक वितरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि संगम जल सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इसलिए जो लोग महाकुंभ में स्नान से वंचित रह गए, वे सभी इस पवित्र जल को प्राप्त कर अपनी धार्मिक आस्था को पूरा कर सकें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पहल को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग इस कार्य में पूरी तत्परता से जुटें। इस पूरी योजना को सफल बनाने के लिए अग्निशमन विभाग, स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और धार्मिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है।
ब्यूरो: Mahakumbh:  उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर संपन्न हुए महाकुंभ मेले ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 66.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उद्योग जगत के लीडर्स के अनुसार महाकुंभ में वस्तुओं और सेवाओं के जरिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है, जो महाकुंभ का नाम देश के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों की लिस्ट में जोड़ता है।
महाकुंभ से भरी प्रदेश की तिजोरी
सीएआईटी के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि महाकुंभ शुरू होने से पहले शुरुआती अनुमानों में 40 करोड़ लोगों के आने और लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के व्यापारिक लेन-देन का अनुमान लगाया गया था। देश-विदेश से मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया की वजह से दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, जिससे 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
अर्थव्यवस्था हुई मजबूत
इस दौरान न केवल प्रयागराज बल्कि 100-150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों और कस्बों में भी व्यापार में शानदार उछाल आया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हुईं। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए 7,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
ब्यूरो: Mahakumbh:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुंभ में चल रहे नेत्रकुंभ का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सबसे पहले गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजन में लगे प्रमुख लोगों से मुलाकात की। फिर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने नेत्रकुंभ की भव्यता और प्रबंधन की प्रशंसा की। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि महाकुंभ के दौरान नेत्रकुंभ में 2.37 लाख मरीजों की यहां जांच की गई है।
चश्मा वितरण का बड़ा लक्ष्य
सीएम योगी को बताया गया कि नेत्रकुंभ में 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नेत्रकुंभ की सेवा को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। पहले 26 फरवरी को इसका समापन होना था, लेकिन बाद में इसकी तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने विशेषज्ञों से पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को किस तरह व्यवस्थित इलाज दिया जा सका। जिस पर डॉक्टरों ने बताया कि यह कठिन कार्य था, लेकिन सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते सफलता मिली। मुख्यमंत्री ने इस सेवाभाव के लिए सभी डॉक्टरों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की जरूरत बताई।
सीएम योगी ने बड़े हनुमान जी के किए दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की सफलता के लिए आभार प्रकट करने प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाबली हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया और मंदिर के सभी पुजारियों को प्रणाम किया। मुख्यमंत्री का पूजन मंदिर के महंत एवं श्रीमठ बाघम्बरी पीठाधीश्वर पूज्य बलवीर गिरि जी महाराज ने संपन्न कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान की आरती की। जिसके बाद मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं बड़े हनुमान जी की तस्वीर भेंट की गई। बलवीर गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री को महाकुंभ के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय जी महाराज ने बताया कि महाकुंभ की सफलता के लिए संत समाज ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हुए संतों और पुजारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही महाकुंभ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
ब्यूरो: Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में काम कर रहे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया और ऐलान किया कि जो भी स्वच्छताकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी महाकुंभ के आयोजन में सहभागी बने हैं, उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
इन्हें मिलेंग 16 हजार प्रतिमाह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी ऐलान किया है कि अप्रैल से प्रदेश सरकार एक कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है, जिसके जरिए हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और उन सभी कर्मियों को, जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान करेगी। यह राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। साथ ही, सीएम योगी ने कहा कि हर स्वच्छताकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के जरिए 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा।
सीएम योगी ने सफाईकर्मियों संग किया भोजन
सीएम योगी ने कहा कि 45 दिनों तक आयोजित हुए इस भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच में है। इस आयोजन को भव्य-दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत कैबिनेट के मंत्रियों और अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन भी किया।
नाव खरीदने के लिए मिलेंगे 5 लाख रुपये
महाकुंभ के समापन के बाद, सीएम योगी ने प्रयागराज में नाव चालकों से बातचीत की। सीएम योगी ने उनसे कहा कि पंजीकरण के बाद हर नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी। साथ ही, गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर दिया जाएगा।
ब्यूरो: Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को आस्था, एकता और समता का महापर्व बताया और कहा कि महाकुंभ में 66.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए। 45 दिन तक चले महाकुंभ का कल समापन हो गया। दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम त्रिवेणी संगम पर महाशिवरात्रि स्नान के साथ ही समाप्त हुआ। सीएम ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए प्रयागराज के निवासियों का धन्यवाद दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से शुरू महाकुंभ में महाशिवरात्रि तक कुल 66.21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। दुनिया के इतिहास में यह अभूतपूर्व, अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वर और धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि समरसता का यह महासमागम दिव्य और भव्य बनकर सकल विश्व को एकता का संदेश दे रहा है।
सीएम योगी ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। सीएम योगी ने पोस्ट में लिखा कि महाकुंभ के सुव्यवस्थित आयोजन के कर्णधार रहे महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगादूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों और महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभाग सहित सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व संस्थाओं को साधुवाद, विशेष रूप से प्रयागराज वासियों का धन्यवाद, जिनके धैर्य ने सभी को सम्मोहित किया।
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: 45 दिन तक चले महाकुंभ का 26 फरवरी को समापन हो चुका है। लेकिन आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग आज संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। अब कारें संगम तक जा रही हैं और मेले में दुकानें भी लगी हुई हैं। महाकुंभ के समापन पर पीएम मोदी ने "एकता का महाकुंभ: युग परिवर्तन की आहट" शीर्षक से ब्लॉग लिखा। उसमें उन्होंने कहा- "एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है। जब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है, तो ऐसा ही दृश्य उपस्थित होता है, जैसा हमने महाकुंभ में देखा।"
सीएम योगी आज दोपहर गंगा पंडाल में पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और नाविकों को सम्मानित करेंगे।
ब्यूरो: Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर आज महाकुंभ में आखिरी अमृत स्नान हो रहा है। महाकुंभ के आखिरी दिन भी करोड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम महाकुंभ में उमड़ा है। देश-विदेश से भारी संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए यहां आए हैं।
महाकुंभ में हरियाणा का रहने वाला मोनू भी आया है। मोनू का कहना है कि वह महाकुंभ में आना चाहता था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इस वजह से वह सिर्फ एक रुपये लेकर घर से चला और महाकुंभ तक आ गया।
मोनू ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत से महाकुंभ आया है। घर वाले यहां आने से मना कर रहे थे क्योंकि भारी भीड़ थी लेकिन महाकुंभ आने का मन था। मोनू ने बताया कि वह अपने घर से सिर्फ 1 रुपया लेकर निकला और यहां तक पहुंच गया। मोनू ने कहा कि गंगा जी में डुबकी लगाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मां गंगा ने मुझे ऐसे ही बुला लिया। 1 रुपये लेकर निकला और प्रयागराज महाकुंभ पहुंच गया।
हर दिन महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। हर किसी को महाकुंभ देखने और संगम में डुबकी लगाने की इच्छा है। 70 से 80 साल के बुजुर्गों से लेकर 12 साल तक के किशोर महाकुंभ आ रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों की बात की जाए तो महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई है।
ब्यूरो: Mahakumbh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भी सुबह से ही एक्टिव नजर आए। बीते सभी अमृत स्नान और स्नान पर्व की तरह मुख्यमंत्री जी सुबह तड़के 4 बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए। गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां वह स्नान पर्व पर पल-पल की मॉनीटरिंग करते नजर आए। टीवी पर उन्होंने श्रद्धालुओं के स्नान की एक-एक फीड को लाइव देखा और कंट्रोल रूम से ही आला अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी के निर्देश पर समस्त आला अधिकारी भी मुस्तैद नजर आए और सुबह से ही उन्होंने भी मोर्चा संभाल लिया। इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग करते रहे थे।
कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी
महाशिवरात्रि अमृत स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुंभ 2025 का समापन होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। गोरखपुर में वह सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में पहुंच गए और टीवी पर स्नान पर्व की लाइव फीड पर मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। वह टीवी पर महाकुंभ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।
अधिकारियों को दिए निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्त घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके।
ब्यूरो: Mahakumbh:  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने इस अद्भुत संयोग का साक्षी बनने के लिए करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े हैं। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में रोज सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगाकर शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। यही नहीं, 10 दिनों से लगातार चढ़ रहे आस्था के इस महाज्वार को देखते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महाशिवरात्रि में 66 करोड़ पार कर जाएगा आंकड़ा
महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान के सहभागी बन चुके हैं। इसे देखते हुए महाशिवरात्रि पर यह आंकड़ा 66 करोड़ के पार हो जाने की संभावना है। सनातन धर्मावलंबी जितनी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं, उतनी पूरी दुनिया में आज तक कहीं दूसरी जगह एक साथ एकत्र नहीं देखे गए। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा सात बार दो करोड़ के पार जा चुका है।
10 दिनों से रोज सवा करोड़ श्रद्धालु कर रहे स्नान
पिछले 10 दिनों से हर दिन सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। जिससे महाकुंभ क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सात बार दो करोड़ के पार जा चुकी है।
सिर्फ प्रमुख स्नानों पर ही 17 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे। यही नहीं, विभिन्न देशों से प्रयागराज आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं की भी इनमें अच्छी खासी तादाद रही है। बात सिर्फ प्रमुख स्नान की हो तो करीब 17 करोड़ से अधिक श्रद्धालु इस दौरान संगम तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।
हर अमृत स्नान पर ढाई करोड़ से अधिक पहुंचा जनसैलाब
हर अमृत स्नान पर महाकुंभ नगर में जनसैलाब उमड़ा। प्रत्येक अमृत स्नान के मौके पर ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया। यही नहीं, महाकुंभ में ऐसा 12 बार हो चुका है जब गंगा स्नान करने वाले डेढ़ करोड़ लोगों की यहां संगम की रेत पर सहभागिता रही।
स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष निर्देश
महाकुंभ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले टॉप के अधिकारियों को पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: महाकुंभ का कल, यानि महाशिवरात्रि, को आखिरी दिन है। इस कारण से मंगलवार सुबह से ही मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा हुआ है।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट, यानि शहर, को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। आज सुबह 10 बजे तक 50.76 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है।
महाकुम्भ नगर, 24 फरवरी: भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ 2025 में बॉलीवुड और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने सोमवार को जहां एक ओर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तो वहीं एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। महाकुम्भ में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि चाहे आप किसी भी पेशे में हों, आध्यात्मिक शांति और संतुलन अत्यंत आवश्यक है।
अक्षय कुमार बोले – अद्भुत व्यवस्था, पुलिस और कर्मचारियों को धन्यवाद
संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा, "मैंने खूब आनंद लिया। इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन व्यवस्था करवाई। 2019 के कुम्भ में लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं, लेकिन इस बार सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित है। अंबानी और अदानी समेत बड़े उद्योगपति, बड़े सितारे यहां आ रहे हैं, जिससे महाकुम्भ की भव्यता और बढ़ गई है।" इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से ही यह आयोजन इतना सफल हो पाया है।
कटरीना कैफ का आध्यात्मिक अनुभव
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी महाकुम्भ में आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से भेंटवार्ता की। इस अवसर पर उन्हें भगवान शिव की मूर्ति और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि जब बॉलीवुड जैसी लोकप्रिय इंडस्ट्री के सितारे महाकुम्भ में आते हैं, तो यह युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करता है। यह संदेश देता है कि आध्यात्मिकता केवल साधु-संतों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग हो सकती है।साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा,
"युवा पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि अध्यात्म सिर्फ बुजुर्गों या साधु-संतों के लिए नहीं है। जब कटरीना कैफ जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां महाकभ में आती हैं, तो यह हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देता है।"
परिवार संग प्रयागराज पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी
इस बीच, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुम्भ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया। संगम में स्नान के बाद सोनाली बेंद्रे ने कहा कि महाकुम्भ में आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को और करीब से महसूस किया।
महाकुम्भ नगर, 23 फरवरी: महाकुम्भ के आखिरी के स्नान पर्व महा शिवरात्रि पर  त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए विदेशी श्रद्धालुओं के कई समूह महाकुम्भ नगर पहुंच गए हैं। ब्राजील से आया भगवान शिव के भक्तों का एक ग्रुप भी महा शिवरात्रि के स्नान पर्व की बाट जोह रहा है।
महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व के लिए जुटने लगे विदेशी मेहमान
जिस दिव्यता और भव्यता के साथ प्रयागराज महा कुम्भ की शुरुआत हुई, समापन भी उसी अंदाज में होने जा रहा है। महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महा शिवरात्रि में संगम में मुक्ति की डुबकी लगाने के लिए विदेशी श्रद्धालुओं का जमावड़ा फिर महाकुम्भ में होने लगा है। ब्राजील से महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महा शिवरात्रि में त्रिवेणी में पवित्र स्नान करने के लिए दो दर्जन से अधिक ब्राजीली युवाओं का एक ग्रुप पहुंच चुका है। ग्रुप के कॉर्डिनेटर हेनरिक मोर का कहना है ये सभी युवा लॉर्ड शिवा की भक्ति धारा से जुड़े हुए हैं । इसमें ज्यादातर रियो दि जनेरियो और साओ पाउलो शहर से हैं जहां शिव मंदिर भी हैं। लॉर्ड शिवा से प्रेरित होने की वजह से इन्होंने महा शिवरात्रि पर्व को चुना है जहां 12 वर्षों के बाद महाकुम्भ का विशेष अवसर आया है।
तन पर भगवान शिव के प्रतीकों का श्रृंगार और मन में भोले बाबा की भक्ति की मस्ती
ब्राजील के यूथ में धार्मिक पर्यटन का खासा क्रेज माना जाता है। भारत और एफ्रो-ब्राजील परंपराओं के बीच कुछ समानताएं इन्हें महाकुम्भ खींच लाई है। ब्राजीली ग्रुप के सदस्य पाओ फेलिपे का कहना है कि ग्रुप में अधिकतर युवा लार्ड शिवा के फॉलोवर हैं। सभी के शरीर में लॉर्ड शिवा के विभिन्न प्रतीकों को टैटू के रूप में स्थान दिया गया है। कानों में त्रिशूल की आकृति के चंद्राकार कुंडल और पूरे बदन में शिव जी के प्रतीक डमरू और महाकाल की आकृतियां इन्हें अलग पहचान प्रदान कर रही हैं।  ग्रुप की महिला सदस्य इसाबेला बताती है कि ब्राजील में कयापो समुदाय की संस्कृति से इसके यूथ प्रभावित हैं जिसमें शरीर में प्रतीकों को गुदवाने की परम्परा है।
महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन ने किया आकर्षित
ब्राजीली युवाओं का यह ग्रुप हर साल महा शिवरात्रि में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी आता रहा है, लेकिन इस बार प्रयागराज में महाकुम्भ के आयोजन की दुनिया के कोने कोने में चर्चा से ये लोग प्रयागराज आए हैं।  ग्रुप के कॉर्डिनेटर हेनरिक मोर का कहना है कि महा कुम्भ की दिव्य अनुभूति से सभी लोग अभीभूत हैं इसलिए सभी लोगों ने महाशिव रात्रि का स्नान महा कुम्भ की त्रिवेणी की पवित्र धारा में करने का फैसला किया है।
महाकुम्भ नगर, 23 फरवरी: महाकुम्भ 2025 में आस्था और श्रद्धा की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। करोड़ों श्रद्धालु इस महापर्व में शामिल होकर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच फिल्म निर्माता बोनी कपूर और जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री श्री भारती तीर्थ महास्वामीजी ने भी महाकुम्भ में स्नान कर अपना अनुभव साझा किया।
बोनी कपूर ने मां गंगा से की प्रार्थना
महाकुम्भ में शामिल हुए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैं यहां कठिन समय में अपने दादा जी के अवशेष लेकर आया था... मैंने पहले कभी ऐसा भव्य दृश्य नहीं देखा। यहां बहुत बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यहां का माहौल स्वर्ग जैसा है। मैं मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि मेरी उम्र 94 साल तक हो, ताकि मैं अगले दो कुम्भ मेलों का भी अनुभव कर सकूं। मैंने अपने परिवार, बच्चों, माता और दोस्तों के लिए भी प्रार्थना की।"
शंकराचार्य भारती तीर्थ महास्वामीजी का सपना हुआ साकार
इस महाकुम्भ में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री श्री भारती तीर्थ महास्वामीजी ने भी त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "महाकुम्भ में स्नान करना मेरा सपना था, लेकिन मुझे अवसर नहीं मिल पा रहा था। आज मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ और मैं अत्यंत आनंदित हूं।"
ब्यूरो: Mahakumbh: महाकुंभ के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल पूरी तरह से रोगाणुमुक्त है। गंगा नदी की अपनी अद्भुत स्व-शुद्धिकरण क्षमता इस खतरे को तुरंत टाल देती है। इसका रहस्य गंगा में पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज हैं, जो प्राकृतिक रूप से गंगा जल की सुरक्षा का कार्य करते हैं। ये अपनी संख्या से 50 गुना रोगाणुओं को मारकर उनका आरएनए तक बदल देते हैं। गंगा दुनिया की इकलौती मीठे जल वाली नदी है, जिसमें एक साथ इतने बैक्टीरिया मारने की अद्भुत ताकत है। मानवजनित सभी प्रदूषण को नष्ट करने के लिए इसमें 1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज मौजूद हैं। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम भी जिस वैज्ञानिक का लोहा मानते रहे, उन्हीं पद्मश्री डॉक्टर अजय सोनकर ने महाकुंभ में गंगा जल को लेकर अब सबसे बड़ा खुलासा किया है।
मां गंगा का सिक्योरिटी गार्ड
दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों के अनुसार गंगा मैया की ताकत समुद्री जल के समान है। इसमें पाया जाने वाला बैक्टीरियोफेज प्रदूषण और हानिकारक बैक्टीरिया का समूल नाश कर खुद भी विलुप्त हो जाता है। गंगा जल में पाए जाने वाले रोगाणुओं का पल भर में ही संहार करने की अद्भुत क्षमता के कारण ही इसे मां गंगा का सिक्योरिटी गार्ड भी कहा जाता है। डॉ सोनकर ने पूरी दुनिया में कैंसर, डीएनए-बायोलॉजिकल जेनेटिक कोड, सेल बायलॉजी और ऑटोफैगी पर बड़े महत्वपूर्ण शोध किए हैं। यही नहीं, नीदरलैंड की वेगेनिंगन यूनिवर्सिटी, राइस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन अमेरिका, टोक्यो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के साथ डॉ सोनकर ने बहुत काम किया है।
1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज मौजूद
पद्मश्री डॉक्टर अजय सोनकर के अनुसार गंगा जल में 1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज मौजूद हैं, जो विशेष रूप से हानिकारक बैक्टीरिया को पहचानकर उन्हें नष्ट कर देते हैं। ठीक वैसे ही जैसे सिक्योरिटी गार्ड अनधिकृत प्रवेश करने वाले को रोक देता है।
50 गुना ताकतवर वायरस
बैक्टीरियोफेज, बैक्टीरिया से 50 गुना छोटे होते हैं। लेकिन उनकी ताकत अद्भुत होती है। वे बैक्टीरिया के अंदर जाकर उनका आरएनए हैक कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें खत्म कर देते हैं।
स्नान के दौरान होती है विशेष प्रक्रिया
महाकुंभ के दौरान जब लाखों लोग गंगा में डुबकी लगाते हैं, तब शरीर से निकलने वाले रोगाणुओं को गंगा खतरा समझती है। तत्काल प्रभाव से बैक्टीरियोफेज सक्रिय हो जाते हैं।
केवल हानिकारक बैक्टीरिया पर हमला, अच्छे जीवाणु सुरक्षित
बैक्टीरियोफेज की खासियत यह है कि वे सिर्फ हानिकारक बैक्टीरिया को ही नष्ट करते हैं। बाकी सभी लाभकारी जीवाणुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।
1100 प्रजातियों के बैक्टीरियोफेज करते हैं सफाई
गंगा में पाए जाने वाले 1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं को पहचानते हैं और उन्हें खत्म करते हैं। एक बैक्टीरियोफेज कुछ ही समय में 100-300 नए फेज उत्पन्न करता है, जो अन्य बैक्टीरिया पर हमला कर उन्हें नष्ट करते हैं।
जैविक अस्त्र की तरह काम करते हैं बैक्टीरियोफेज
ये होस्ट स्पेसिफिक होते हैं। यानी यह केवल उन जीवाणुओं को खत्म करते हैं जो स्नान के दौरान पानी में प्रवेश करते हैं। गंगा जल में होने वाली यह प्रक्रिया समुद्री जल की स्वच्छता प्रणाली के समान है, जिसे ओशनिक एक्टिविटी कहा जाता है।
मेडिकल साइंस में भी कर सकते हैं इस्तेमाल
पद्मश्री डॉक्टर अजय सोनकर बताते हैं कि बैक्टीरियोफेज का चिकित्सा क्षेत्र में भी उपयोग किया जा सकता है। जहां केवल नुकसानदायक जीवाणु को निशाना बनाया जा सकता है, बिना अच्छे जीवाणुओं को नुकसान पहुंचाए।
गंगा की यह विशेष क्षमता प्रकृति का संदेश देती है
डॉक्टर सोनकर के अनुसार गंगा की यह विशेष क्षमता प्रकृति का संदेश देती है। जैसे वह अपने अस्तित्व को सुरक्षित रखती है, वैसे ही मानव को भी प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। अन्यथा यही प्रकृति अपने बचाव में कठोर कदम उठा सकती है।
कौन हैं ये डॉक्टर अजय, जिन्होंने गंगा जल को लेकर की इतनी बड़ी खोज
डॉक्टर अजय भारत के वो वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने अपने अनुसंधान से समुद्र में मोती बनाने की विधा में जापान के एकाधिकार को न सिर्फ समाप्त कर दिया बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा और बहुमूल्य मोती बना कर पूरी एक ग्लोबल वेव पैदा कर दी थी। डॉ अजय ने नीदरलैंड की वेगेनिंगन यूनिवर्सिटी से कैंसर और न्यूट्रिशियन पर बड़ा काम किया है। इसके अलावा न्यूट्रिशियन, हार्ट की बीमारियों और डायबिटीज पर भी इनका रिसर्च है। राइस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन अमेरिका से डीएनए को लेकर बायोलॉजिकल जेनेटिक कोड पर इनके काम को पूरा अमेरिका सम्मान की दृष्टि से देखता है। 2016 के नोबेल विजेता जापानी वैज्ञानिक डॉ योशिनोरी ओहसुमी के साथ टोक्यो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सेल बायलॉजी और ऑटोफैगी पर खूब काम किया है। इसके अलावा हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से कॉग्निटिव फिटनेस और सेंसिटिव गट्स पर दो बार काम कर चुके हैं। 2004 में डॉ अजय को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के जे. सी बोस इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस में लाइफ टाइम प्रोफेसर अपॉइंट किया गया। इससे पहले 2000 में पूर्वांचल यूनिवर्सिटी डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित कर चुकी है।
ब्यूरो: Mahakumbh: महाकुम्भ में एक ओर देश-दुनिया के करोड़ों भक्त रोजाना त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में स्नान करके खुद को धन्य मान रहे हैं, वहीं हाल ही में आई केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की एक रिपोर्ट ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया है। इसी संदेह को देखते हुए देश के प्रख्यात वैज्ञानिक गंगा जल में स्नान को लेकर आई रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक तरफ उसे अपूर्ण बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट के अंशों को गलत ढंग से प्रसारित करने का संदेह जता रहे हैं। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे तत्वों का रिपोर्ट में उल्लेख नहीं है, जो इसे अपूर्ण बनाती है। ऐसे में, केवल इस रिपोर्ट के आधार पर गंगा जल की गुणवत्ता पर सवाल उठाना ठीक नहीं रहेगा। वैज्ञानिकों ने संगम के जल को स्नान योग्य बताया है।
शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह तथा दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने एकमत स्वर में कहा कि मौजूदा रिपोर्ट के आधार पर भी गंगा जल क्षारीय है, जो कि स्वस्थ जल निकाय का संकेत है। जल में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा के आधार पर इसे स्नान योग्य ही माना जाएगा।
कोई नई बात नहीं है कोलीफॉर्म बैक्टीरिया
प्रयागराज के पानी में फेकल बैक्टीरिया के संदूषण की रिपोर्ट पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है। महाकुम्भ में बहुत बड़ी संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं। अगर आप कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की बात करें, तो यह कोई नई बात नहीं है। उनके अनुसार, अगर आप अमृत स्नान के चरम के डाटा को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि उस समय ई.कोली बैक्टीरिया चरम पर होता है। इसलिए, निष्कर्ष रूप में, मैं कहूंगा कि हमें और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है। हमें और अधिक मापदंडों व अधिक निगरानी स्टेशनों की आवश्यकता है, खासकर धारा के नीचे। स्नान के उद्देश्य से, 3 माइक्रोग्राम प्रति लीटर सुरक्षित है और हम कह सकते हैं कि पानी नहाने के लिए अच्छा है। लेकिन अगर आप संगम घाट के डाटा में बदलाव देखें, तो आप पाएंगे कि यह 3 के आसपास उतार-चढ़ाव कर रहा है। कभी-कभी, यह 4, 4.5 हो जाता है। इसलिए मैं कहूंगा कि घुलित ऑक्सीजन का स्तर जो हम देखते हैं वह एक बहुत ही स्वस्थ जल निकाय का संकेत है और साथ ही अगर आप पीएच रेंज देखें, तो वे सभी क्षारीय पानी हैं, जो कि अच्छा माना जाएगा।
पूरा नहीं है डाटा, नाइट्रेट और फॉस्फेट का उल्लेख नहीं
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पानी की गुणवत्ता पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें पानी में फीकल कोलीफॉर्म (बैक्टीरिया) के बढ़े हुए स्तर की बात कही गई है। मेरा मानना है कि सीपीसीबी को रिपोर्ट पर और काम करने की ज़रूरत है, क्योंकि उनके पास पूरा डाटा नहीं है। उनके अनुसार, रिपोर्ट में नाइट्रेट और फॉस्फेट का स्तर गायब है। वहीं, रिपोर्ट में दिखाए गए अनुसार पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर अच्छा है। ऐसे में, मौजूदा डाटा के आधार पर, यह कहा जा सकता है कि त्रिवेणी संगम का पानी नहाने के लिए उपयुक्त है।
डाटा में काफी अंतर, ‘नहाने के लिए जल अनुपयुक्त’ कहना है जल्दबाजी
प्रयागराज के गंगाजल में फीकल बैक्टीरिया के संदूषण की रिपोर्ट पर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा में काफ़ी अंतर है। यह निष्कर्ष निकालना कि पानी नहाने के लिए असुरक्षित है, दरअसल जल्दबाज़ी होगी। प्रयागराज के पानी में नहाने के लिए सुरक्षित नहीं है, यह निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त डाटा नहीं है। ऐसा ही दावा गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर, बक्सर और पटना को लेकर भी किया गया है। उनके अनुसार, ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग एक ही पानी में नहाते हैं। यह भी मायने रखता है कि जल का नमूना कहां से और कब लिया गया है।