PTC NEWS Uttar-pradesh-weather
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (28 दिसंबर) को राज्य भर में बढ़ती शीत लहर के मद्देनजर जिला प्रशासनों को कई तत्काल निर्देश जारी किए, जिसमें अधिकारियों को उच्च सतर्कता बरतने और संवेदनशील आबादी के लिए पर्याप्त राहत उपायों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
भीषण ठंड की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्देश उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होता है। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को भीषण सर्दी के प्रतिकूल प्रभावों से बचाना है।
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने और जमीनी स्थिति पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से जमीनी दौरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ठंड से राहत उपायों को लागू करने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को सभी जिलों में कंबल की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करने और अलाव जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या अधिक है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शीत लहर के दौरान किसी को भी खुले में सोने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि रात्रि आश्रय स्थल पूरी तरह से कार्यरत हों और उनमें पर्याप्त बिस्तर, गर्माहट और बुनियादी सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों।
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से रात्रि आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा तथा जहां भी कमियां पाई जाएं, वहां तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
मौसम विभाग ने 40 शहरों के लिए चेतावनी जारी की है
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के करीब 40 जिलों में बेहद घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और नगर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कोहरा इतना घना होगा कि दृश्यता शून्य के करीब हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहाँपुर पर भी कोहरे का खासा असर देखने को मिलेगा।
राज्य के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत और आसपास के इलाकों में पूरे दिन कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक और सुनियोजित व्यवस्थाएं की हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में रैन बसेरा, अलाव और कंबल वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है, ताकि ठंड से किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। जिला प्रशासन, नगर निकाय और संबंधित विभागों को पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रैन बसेरों की व्यवस्था
प्रदेशभर में अब तक 1247 रैन बसेरे स्थापित किए जा चुके हैं। इन रैन बसेरों में 9949 जरूरतमंद लोग अब तक आश्रय ले चुके हैं। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, गर्म पानी, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कंबल वितरण को प्राथमिकता
प्रदेश सरकार द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण को प्राथमिकता दी गई है। पिछले 03 वर्षों में औसतन 10,65,889 कंबलों की खरीद की गई है।
इस पर लगभग 44.38 करोड़ रुपये की औसत धनराशि व्यय हुई है। चालू व्यवस्था के अंतर्गत सभी जनपदों को 17.55 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। 75 जनपदों द्वारा कंबल खरीद के लिए क्रयादेश जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 75 जनपदों में 3,78,884 कंबलों की आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है। अब तक सभी जनपदों द्वारा 1,40,364 कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया जा चुका है। शेष कंबलों को वितरण किया जा रहा है।
सभी जनपदों में अलाव की समुचित व्यवस्था
ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। सभी जनपदों को अलाव जलाने के लिए 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जनपदों में प्रतिदिन जलाए जा रहे अलावों की स्थिति की नियमित फीडिंग राहत पोर्टल पर की जा रही है, जिससे शासन स्तर पर सतत निगरानी बनी रहे।
कोहरे को लेकर अलर्ट
कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सरकार द्वारा तकनीक का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा सचेत ऐप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से अब तक 33.27 करोड़ अलर्ट एसएमएस जारी किए जा चुके हैं। ये संदेश प्रभावित जनपदों के अधिकारियों के साथ-साथ आमजनमानस को भी भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों जैसे यूपीडा, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी द्वारा जिलाधिकारियों एवं जिला पुलिस को ई-मेल के माध्यम से कोहरे से संबंधित अलर्ट लगातार जारी किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिसंबर के चौथे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 40 से जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से मैदानी इलाकों में गलन काफी बढ़ गई है। कानपुर, बरेली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
भीषण कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुबह और रात के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य से 50 मीटर के बीच रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। इसका सबसे अधिक असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जबकि अमौसी एयरपोर्ट पर खराब दृश्यता की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं या उनके समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।
ठंड के बढ़ते सितम को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासनों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। लखनऊ, वाराणसी, बरेली, कानपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अधिकांश जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है, जबकि कुछ जिलों में स्कूल अब सुबह 10 बजे से संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय निकायों द्वारा प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और रैन बसेरों को सक्रिय कर दिया गया है ताकि बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल सके।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में और अधिक गिरावट आने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सुबह की ठंड से बचने और गर्म कपड़ों का उचित उपयोग करने को कहा गया है।
उत्तर प्रदेश में सर्दियों के कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है, जिसके चलते अधिकारियों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गति सीमा को सख्ती से लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) ने आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। यह निर्णय हाल ही में हुई कई दुर्घटनाओं के मद्देनजर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद लिया गया है । नए नियम गुरुवार से लागू हो गए हैं और 15 फरवरी तक या कोहरे की स्थिति में सुधार होने तक लागू रहेंगे।
दिन और रात के लिए अलग-अलग गति नियम
सर्दियों में दृश्यता में भारी गिरावट को देखते हुए, यूपीईआईडीए ने वाहन श्रेणी और दिन के समय के आधार पर गति सीमा के विस्तृत नियम लागू किए हैं। पहले, कारों को 120 किमी प्रति घंटे तक और भारी वाहनों को 100 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने की अनुमति थी। अब इन सीमाओं को काफी कम कर दिया गया है। संशोधित नियमों के तहत, दिन और रात के समय गति सीमा अलग-अलग होगी।
एम-1 श्रेणी के वाहन (आठ लोगों तक की बैठने की क्षमता वाली निजी कारें): सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 60 किमी प्रति घंटा रहेगी।
एम-2 और एम-3 श्रेणी के वाहन (नौ या अधिक सीटों वाली बसें): दिन के समय अनुमत गति 60 किमी प्रति घंटा और रात में 50 किमी प्रति घंटा होगी।
एन श्रेणी के वाहन (ट्रक और मालवाहक वाहन) : दिन के समय गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा और रात में 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
जानकारी के मुताबिक ये नियम 19 दिसंबर, 2025 से 15 फरवरी, 2026 तक लागू रहेंगे। किसी भी उल्लंघन के परिणामस्वरूप ऑनलाइन चालान जारी किया जाएगा क्योंकि स्वचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली को नई गति सीमा के अनुरूप अपडेट कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश, लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174 है जो हवा की मॉडरेट क्वालिटी को प्रमाणित करता है। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर  AQI से संबंधित भ्रामक आंकड़े प्रचारित और प्रसारित किए जा रहे हैं जो वायु गुणवत्ता बताने वाले निजी एप से लिए गए हैं।
अधिकतर विदेशी प्लेटफॉर्म US-EPA मानकों का उपयोग करते हैं, जबकि भारत में National Air Quality Index (NAQI) का पालन किया जाता है। दोनों के मापदंड अलग-अलग हैं। साथ ही सरकारी स्टेशन (जैसे लालबाग, तालकटोरा, अलीगंज) प्रमाणित और कैलिब्रेटेड उपकरणों का उपयोग करते हैं। निजी संस्थाएं अक्सर सैटेलाइट डेटा या अनकैलिब्रेटेड सेंसर का प्रयोग करती हैं, जिनमें त्रुटि की संभावना अधिक होती है।
सीपीसीबी का डेटा 24 घंटे के औसत पर आधारित
सीपीसीबी द्वारा जारी AQI आंकड़े पिछले 24 घंटों के औसत वैज्ञानिक मूल्यांकन पर आधारित होते हैं, जिससे शहर की वास्तविक और समग्र वायु गुणवत्ता की स्थिति सामने आती है। इसके विपरीत, कई निजी ऐप्स क्षणिक और स्थानीय धूल और कणों को दिखाते हैं, जो किसी एक चौराहे, ट्रैफिक जाम या सीमित गतिविधि के कारण हो सकते हैं और पूरे शहर की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करते।
तकनीकी अंतर से पैदा होता है भ्रम
वायु गुणवत्ता मापने की तकनीक और मानकों में अंतर के कारण निजी ऐप्स पर दिखाई देने वाले आंकड़े अक्सर भ्रामक हो जाते हैं। सीपीसीबी का मॉडल भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकसित किया गया है, जबकि अधिकतर निजी ऐप विदेशी परिस्थितियों पर आधारित होते हैं, जो भारत की भौगोलिक, मौसमी और पर्यावरणीय स्थितियों को सही तरीके से आंकने में सक्षम नहीं हैं।
धूल और धुएं में अंतर नहीं कर पाते निजी ऐप्स
विशेषज्ञों के अनुसार कई निजी ऐप धूल कण और धुएं के बीच अंतर नहीं कर पाते। भारतीय शहरों में धूल की मात्रा स्वाभाविक रूप से अधिक होती है, लेकिन विदेशी मॉडल इसे सीधे प्रदूषण मान लेते हैं। इसी कारण AQI को वास्तविकता से अधिक दिखाया जाता है और अनावश्यक डर का माहौल बनता है।
एक ही शहर के लिए अलग-अलग आंकड़े, भरोसेमंद नहीं निजी डेटा
यह भी सामने आया है कि निजी ऐप्स एक ही शहर के अलग अलग इलाकों के लिए अलग अलग AQI दिखाते हैं, जो समग्र शहरी स्थिति नहीं बताते। ऐसे आंकड़े न तो प्रमाणिक होते हैं और न ही किसी आधिकारिक एजेंसी द्वारा सत्यापित, जिससे आमजन में भ्रम और चिंता फैलती है।
भ्रामक आंकड़ों से फैलाई जा रही चिंता निराधार
निजी ऐप के आधार पर फैलाया जा रहा डर तथ्यहीन और निराधार है। लखनऊ की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है, स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अनुरोध है कि केवल सीपीसीबी और सरकारी स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
उत्तर प्रदेश में भारी कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। सरकार ने सर्दियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुरक्षा व राहत उपायों को तेज कर दिया है।  जिसको लेकर सरकार ने खासतौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए है।
प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
प्रदेश में बढ़ती ठंड, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और नगर निकायों को स्पष्ट कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए। इसके लिए लगातार निरीक्षण किया जाए और जरूरतमंदों को तुरंत राहत उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतलहर के दौरान निराश्रितों और जरूरतमंदों की समुचित व्यवस्था सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और उनका निरंतर निरीक्षण किया जाए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि अलाव और हीटर की पर्याप्त व्यवस्था सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरों में की जाए, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो। इसके साथ ही जरूरतमंदों को लगातार कंबल वितरण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निराश्रितों को स्वयं रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में खुले में न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में रहकर सतर्कता बरतें और हालात पर लगातार नजर रखें।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशालाओं में भी अलाव की व्यवस्था करने और गोवंश को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सर्दी के इस मौसम में जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि रैन बसेरों में हीटर और अलाव की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरतमंदों को हर संभव राहत और मदद पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसमें कोई कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।
घने कोहरे को लेकर दिए सख्त निर्देश
वहीं प्रदेश में घने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और यातायात विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों, आईजी, जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों और ट्रैफिक पुलिस बल के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोहरे के दौरान सड़क और यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि घने कोहरे में यातायात का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों, गलियों और राजमार्गों की लाइटों की लगातार जांच की जाए और यदि कहीं लाइट खराब पाई जाए तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। इसके साथ ही डार्क स्पॉट को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और स्टेट हाईवे पर आवश्यकता अनुसार रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई दे। इस संबंध में NHAI और स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और हर ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा टीमें तैनात रहें। खराब विजिबिलिटी की स्थिति में यातायात का नियंत्रित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्रेन और एम्बुलेंस 24x7 एक्सप्रेस-वे पर तैनात रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को कोहरे की स्थिति की जानकारी और चेतावनी दी जाए। साथ ही, कोहरे में ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि सुरक्षित यात्रा के लिए जारी की गई एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें।
प्रशासन की ओर से धुंध और कोहरे के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें, फॉग लाइट का प्रयोग करें और हेडलाइट को लो-बीम पर रखें। इसके अलावा इमरजेंसी इंडिकेटर्स चालू रखें और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने और ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी गई है। यदि कोहरा अत्यधिक घना हो तो यात्रा का जोखिम न लें। साथ ही सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं, जिससे दृश्यता बढ़ सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोहरे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों बड़ा ही सुहावना बना हुआ है। न दिन में अब वैसी चुभती हुई गर्मी है और न रात में कंपकंपी वाली सर्दी। मौसम ने मानो खुद ही एक चादर ओढ़ ली है, जिसमें दिन के समय सूरज देवता अपनी किरणें को तो बिखेरते हैं, पर उनकी तपिश अब हल्की पड़ गई है। सुबह की शुरुआत अब हल्की-सी धुंध के साथ हो रही है, जो धीरे-धीरे छंट जाती है और आसमान साफ हो जाता है।
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहाँ का तापमान भी आरामदायक स्तर पर बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास के आसपास बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20-22  डिग्री के करीब है। प्रदेश के अन्य जिलों, जैसे प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में भी यही हाल है। दिन में धूप खिली रहती है और रात होते ही मौसम में हल्की ठंडक घुल जाती है, जो बताती है कि अब धीरे-धीरे गुलाबी जाड़े की शुरुआत हो चुकी है।
हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, जैसे मेरठ, आगरा और मथुरा में बहुत हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई है, लेकिन बाकी पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। अभी किसी बड़े मौसमी बदलाव का संकेत नहीं है, जिसका मतलब है कि दिनभर खिली धूप और सुहानी शाम का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। किसानों और आम लोगों के लिए यह मौसम काफी अनुकूल माना जा रहा है।
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो प्रदेश में इस बाार देरी से ठंड के आगमन के कयास लगाए जा रहे है। वहीं आने वाले 5 से 7 दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे सर्दी और बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में देखना होगा की इसका प्रदेश में कब तक असर देखने को मिलता है।
Lucknow: दीपोत्सव 2025 की दिव्यता के बीच रामकथा पार्क रविवार को एक ऐसे आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब संतों ने एक स्वर में कहा कि योगी ने वह कर दिखाया जो युगों तक असंभव रहा। प्रभु श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक में पहुंचे संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभिनंदन और धन्यवाद दिया। मंच से भक्ति और राष्ट्रीय गौरव का ऐसा उद्गार फूटा जो पूरे पंडाल में गूंज गया।
पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि अयोध्या में ऐसा दीपोत्सव कभी कोई सोच भी नहीं सकता था। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनकर असंभव को संभव बना दिया। उनसे पहले कई मुख्यमंत्री हुए, पर किसी ने अयोध्या में ऐसे भक्ति-महोत्सव का स्वप्न तक नहीं देखा। लोग ने सैफई महोत्सव करवाते रहे और अपने घरों को सजाते रहे, पर योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ किया। हर वर्ष दीपों की संख्या बढ़ रही है। योगी ने विश्वभर के हिंदुओं मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी और अशोक सिंघल जी का संकल्प योगी ने पूरा किया है।
जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या को अंधकार में धकेल दिया था। लोग अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे। आज वही अयोध्या प्रकाश की राजधानी बन गई है। योगी सादगी और सिद्धांत की जीवंत मूर्ति हैं। पहले के मुख्यमंत्री अयोध्या देखना नहीं चाहते थे, पर योगी लगभग हर महीने यहां आकर संतों का हाल जानते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने कभी अयोध्या को सजाया था, योगी ने विक्रमादित्य की ही परंपरा को पुनर्जीवित किया है।
जगतगुरु श्रीराम दिनेशाचार्य महाराज जी ने कहा कि हम अक्सर राम पैड़ी पर कल्पना भर करते थे कि मां सरयू दीप जला रही हैं और श्रीराम की प्रतीक्षा कर रही हैं। योगी के नेतृत्व में वह कल्पना साकार हुई है। अब लगता है कि शरीर से हम कलियुग में हैं, पर मन और आत्मा से त्रेता युग में जी रहे हैं।
श्रीजगतगुरू रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य जी महाराज ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि कलियुग में त्रेता का स्मरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या के नए युग की शुरुआत की और योगी ने उसे भक्ति के चरम पर पहुंचाया। पहले अयोध्या नीरस थी, अब हर गली-गली राम नाम से गूंज रही है। जो लोग कभी अयोध्या नहीं आना चाहते थे, वे आज तिलक और जनेऊ के साथ अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं।
जगतगुरु वासुदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम सूर्यवंश में अवतरित हुए और राम मंदिर का निर्माण सूर्य के पर्याय आदित्यनाथ के काल में हुआ, यह सूर्य कृपा का जीवंत प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ मां सरयू के लिए भगीरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
Lucknow:  दीपों की अनगिनत पंक्तियों से सजी अयोध्या रविवार की शाम ऐसी दमक उठी, मानो स्वयं त्रेता युग धरती पर उतर आया हो। रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम और माता सीता के अवतरण और राज्याभिषेक का भव्य दृश्य लाखों श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम के रथ को खींचना शुरु किया पूरा पार्क जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। सीएम योगी के नेतृत्व में नवें दीपोत्सव में संतों ने राम दरबार पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संतों का वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पहले पुष्पक विमान उतरते ही श्रद्धालु जय श्री राम का उदघोष करते नजर आए।
राज्याभिषेक से झलका त्रेता युग
पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जब मुख्यमंत्री ने गुरु वशिष्ठ के साथ, भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान का पूजन और वंदन किया तो साक्षात त्रेता युग का आभास हुआ। स्वर्ण सिंहासन, रथ, अश्व और सुसज्जित राजसभा ने त्रेता कालीन रामराज्य को सजीव कर दिया।
सीएम योगी ने सबसे पहले राम, लक्ष्मण, मां सीता और हनुमान जी को माला पहनाई। आगे आगे राम, उनके पीछे माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर सवार हुए।
मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं रथ को खींचकर आगे बढ़ाया, संतों ने भी उनका सहयोग किया। इसके बाद श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान सीएम योगी के साथ साथ आगे बढ़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की आरती की, फिर प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह और राकेश सचान ने मंच पर पहुंचकर राम दरबार का पूजन और अर्चन किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ संत, महंत, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
दीपों से झिलमिलाई रामनगरी
रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी, धर्मपथ, लता चौक और हनुमानगढ़ी तक दीपों की पंक्तियां ऐसे झिलमिला उठीं कि पूरा नगर दिव्य आलोक में नहा गया। हर गली, हर घाट, हर भवन जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज रहा था। श्रद्धालु दीप जलाते, भक्ति गीत गाते और इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे।
विश्व के सामने अयोध्या मॉडल
दीपोत्सव 2025 ने न केवल रिकॉर्ड बनाया बल्कि अयोध्या मॉडल के रूप में एक नया मानक भी स्थापित किया। यहां सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन के बीच आस्था, संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।
लगा जैसे देवता स्वयं अयोध्या को सजाने उतर आए हों
दीपों से जब पूरा अयोध्या आलोकित हुई, तो लगा जैसे देवता स्वयं अयोध्या को सजाने उतर आए हों। रामकथा पार्क से लेकर सरयू तट तक फैला यह दृश्य वर्षों तक स्मृतियों में अंकित रहेगा। दीपोत्सव 2025 ने यह सिद्ध कर दिया कि अयोध्या केवल एक नगर नहीं, बल्कि जीवंत आस्था की ज्योति है, जो सदा मानवता के पथ को प्रकाशित करती रहेगी।
भरत मिलाप का दृश्य बना भावविह्वल क्षण
कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक पल तब आया जब भरत मिलाप का मंचन हुआ। चरणों में गिरते ही श्रीराम ने भरत को गले लगा लिया। क्षण भर को सभी श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और फिर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा सरयू तट भक्ति से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भावविह्वल होकर नयनों से आंसुओं की धार बहाते दिखे। ऐसा लगा मानो रामायण का दृश्य प्रत्यक्ष हो उठा हो।
Lucknow: योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव 2025 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रामायण काल के जीवंत पुनर्प्रस्तुतीकरण का प्रतीक बनने जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार राम की पैड़ी पर बनाया जा रहा भव्य पुष्पक विमान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण और सेल्फी प्वाइंट बनने जा रहा है।
रामायण काल की झलक, आधुनिक तकनीक का संगम
त्रेतायुग की उस अलौकिक कथा को, जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, इस दीपोत्सव में वास्तविक रूप में साकार किया जा रहा है। राम की पैड़ी के किनारे बन रहा यह राजशाही लुक वाला पुष्पक विमान अयोध्या की पहचान को नया आयाम देगा। इसकी लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25 से 30 फीट, और चौड़ाई 20 फीट होगी। मोर की आकृति पर आधारित इस डिजाइन को ईपीसी सीट पर तैयार किया जा रहा है, जिससे विमान हल्का, आकर्षक और लंबे समय तक संरक्षित रह सके।
राम की पैड़ी बनेगी श्रद्धा और सौंदर्य का संगम स्थल
पुष्पक विमान के सामने रामायण काल के दृश्यों को उकेरा जाएगा जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान सेल्फी प्वाइंट के रूप में खोला जाएगा, ताकि हर आगंतुक इस दिव्य दृश्य को अपनी यादों में सहेज सके। संध्या के समय लेज़र लाइट शो, दीपों की रेखा और पुष्पवर्षा के साथ यह स्थान अयोध्या के सांस्कृतिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा।
योगी सरकार की परिकल्पना अयोध्या बने विश्व की सांस्कृतिक राजधानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दीपोत्सव का हर दृश्य रामायण की भावभूमि को सजीव करे। इसी क्रम में राम की पैड़ी, धर्मपथ और रामकथा पार्क को थीम आधारित सजावट से अलंकृत किया जा रहा है। योगी सरकार का उद्देश्य अयोध्या को न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करना है।
कारीगरों का समर्पण, आस्था का सौंदर्यबोध
अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी के कुशल शिल्पकार मिलकर इस पुष्पक विमान को आकार दे रहे हैं।पारंपरिक कला में आधुनिक तकनीक का संगम इस कृति को अनोखा बना रहा है। स्वर्णिम रंगों, मोरपंखी डिजाइन और राजशाही शैली का यह विमान दीपोत्सव की शोभा में चार चांद लगाएगा।
आस्था और आकर्षण का संगम ,दीपोत्सव की नयी पहचान बनेगा पुष्पक विमान
दीपोत्सव के दौरान जब लाखों दीपों से जगमग अयोध्या में पुष्पक विमान की झलक दिखाई देगी, तब ऐसा लगेगा जैसे त्रेतायुग की अयोध्या पुनः लौट आई हो।श्रद्धालु, पर्यटक और कलाकार सभी के लिए यह स्थान अयोध्या के आध्यात्मिक वैभव और रामराज्य की परंपरा को अनुभव करने का अवसर बनेगा।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा चयनित कार्यदाई संस्था सार्क मीडिया के मालिक सौरभ कुमार सिंह का कहना है कि उनका लक्ष्य दीपोत्सव के दौरान ऐसा वातावरण तैयार करना है, जो न केवल दर्शनीय रूप से आकर्षक हो बल्कि अयोध्या के समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करे।
Lucknow: दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल गया है। जो युवा कभी काम की तलाश में बाहर जाते थे, वे अब अपनी ही धरती पर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। योगी सरकार के प्रयासों से शुरू हुए दीपोत्सव ने न केवल अयोध्या की अर्थव्यवस्था को बल दिया है बल्कि पारंपरिक मिट्टी कला को भी नई पहचान दी है।
नौवें दीपोत्सव में इस बार 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अवध विश्वविद्यालय के छात्र, अधिकारी और स्वयंसेवी संगठन भी इस महाउत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।
जयसिंहपुर गांव के बृज किशोर प्रजापति बताते हैं कि जबसे दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तब से वे और उनका परिवार लगातार दीए बना रहे हैं। इस बार उन्हें दो लाख दीए बनाने का ऑर्डर मिला है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव की परंपरा शुरू कर हमारे जैसे परिवारों को रोजगार से जोड़ा है। अब हम आत्मनिर्भर हैं।
आधुनिक तकनीक से बढ़ रही उत्पादन क्षमता
पुराने ढर्रे को छोड़कर अब कुम्हार आधुनिक इलेक्ट्रिक चाक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन में तेजी आई है बल्कि दीयों की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। जयसिंहपुर गांव के करीब 40 से अधिक कुम्हार परिवार दीपोत्सव के लिए दिन-रात मिट्टी के दीए बनाने में जुटे हैं।
कभी हजारों में कमाते थे, अब बन रहे लखपति
2017 से पहले ये कुम्हार रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करते थे। दीपोत्सव शुरू होने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां ये परिवार महीने में 20 से 25 हजार रुपये कमाते थे, वहीं अब दीपोत्सव के दौरान ही लाखों रुपये की आमदनी हो जाती है।
सोहावल की पिंकी प्रजापति बताती हैं कि इस बार उन्हें एक लाख दीए बनाने का ऑर्डर मिला है। उन्होंने कहा, पहले दीपावली के समय दीए सस्ते बिकते थे, अब सरकार के आह्वान से बाजार में अच्छा रेट मिल रहा है।
दीपोत्सव ने दी नई पहचान और बाजार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे स्थानीय कुम्हारों को बड़े स्तर पर ऑर्डर मिल रहे हैं। जयसिंहपुर, विद्याकुण्ड, सोहावल और आसपास के गांवों में इस समय उत्सव जैसा माहौल है।
अयोध्या के स्थानीय निवासी रामभवन प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, राजू प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, राम भवन प्रजापति, सुनील प्रजापति और संतोष प्रजापति समेत यहां सैकड़ों की संख्या में पूरा परिवार मिट्टी गूंथने, आकार देने और दीयों को सुखाने-बेचने में जुटा है।
जानिए, कब कितने दीप जले
वर्ष                जले दीप
2017             1.71 लाख
2018             3.01 लाख
2019             4.04 लाख
2020             6.06 लाख
2021             9.41 लाख
2022           15.76 लाख
2023           22.23 लाख
2024                25.12 लाख
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न इन्वेस्ट यूपी शासी निकाय की पहली बैठक में प्रदेश के औद्योगिक निवेश ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी। नए ढांचे के तहत टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्विस सेक्टर जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेल गठित किए जाएंगे। साथ ही मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से घरेलू और वैश्विक निवेशकों से सीधा संवाद स्थापित कर उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन कार्यालयों के संचालन में पारदर्शिता, दक्षता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्गठन का उद्देश्य इन्वेस्ट यूपी को अधिक कार्यकुशल, विशेषज्ञता-आधारित और निवेशक-केंद्रित संस्था के रूप में विकसित करना है। बैठक में 11 महाप्रबंधक/सहायक महाप्रबंधक पदों पर कार्योत्तर स्वीकृति दी गई। साथ ही, दो संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (पीसीएस संवर्ग) को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करने तथा भूमि बैंक प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें दो पीसीएस अधिकारी (उपजिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी स्तर) तैनात होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नया ढांचा इन्वेस्ट यूपी को एक ‘एकल निवेश सुविधा एजेंसी’ के रूप में सशक्त बनाएगा, जो न केवल निवेश आकर्षित करेगी बल्कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन तक उनकी सक्रिय निगरानी भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इस ढांचे को त्वरित प्रभाव से लागू किया जाए और प्रत्येक प्रकोष्ठ का कार्यक्षेत्र स्पष्ट रूप से परिभाषित हो, ताकि निवेश संवर्धन की दिशा में समन्वित और परिणामोन्मुख व्यवस्था विकसित हो सके।
बैठक में बताया गया कि बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2024-25 में लगभग 4,000 नई फैक्ट्रियाँ स्थापित हुईं, जिससे कुल संख्या लगभग 27,000 तक पहुँच गई है। वर्ष 2022-23 तक प्रतिवर्ष औसतन 500 नई इकाइयाँ स्थापित हो रही थीं, जिनमें अब कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ मंत्र के सफल क्रियान्वयन से राज्य के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रमाण है।
बैठक में निवेश प्रोत्साहन और सुविधा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बताया गया कि फॉर्च्यून 1000 सूची की 814 कंपनियों को अकाउंट मैनेजर आवंटित किए गए हैं। अब तक 50 नए एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं तथा 280 से अधिक कंपनियों से संवाद प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशक इकाइयों को भूमि, सब्सिडी आदि के साथ-साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए भी संवाद बढ़ाया जाए।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश अब नीतिगत प्रतिबद्धता नहीं, बल्कि ‘ग्राउंड लेवल डिलीवरी’ का उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल 3.0 के माध्यम से आवेदन, स्वीकृति और प्रोत्साहन की प्रक्रिया को और सरल किया जा रहा है, जिससे 30% तक प्रक्रिया समय और 50% तक दस्तावेजी औपचारिकताओं में कमी आएगी। पोर्टल में सिंगल साइन-ऑन, डायनेमिक एप्लीकेशन सिस्टम, एआई आधारित चैटबॉट, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएँ शामिल की जा रही हैं, जो निवेशकों के अनुभव को और अधिक सुगम बनाएंगी।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि वे मासिक लक्ष्य निर्धारित करें और स्वीकृत परियोजनाओं की ‘लेटर्स ऑफ कम्फर्ट’ जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करें। उन्होंने कहा कि नीति के अनुरूप देय इंसेंटिव बिना किसी बाधा के समय पर वितरित किए जाएँ तथा इंडस्ट्रियल बिल्डिंग बायलॉज को और अधिक व्यावहारिक एवं निवेशक हितैषी बनाया जाए।
बैठक में यह भी बताया गया कि फोकस कंट्री डेस्क के माध्यम से जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, रूस, ताइवान, सिंगापुर और खाड़ी देशों के निवेशकों से सक्रिय संवाद स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वैश्विक मंचों पर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक छवि को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक कंट्री डेस्क ठोस निवेश परिणामों पर कार्य करे। मुख्यमंत्री ने यूपीडा, यूपीसीडा, बीडा और अन्य औद्योगिक प्राधिकरणों को ऑटोमोबाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और लेदर जैसे क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि ‘चाइना 1’ रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश अब बहुराष्ट्रीय कंपनियों का पसंदीदा निवेश केंद्र बन रहा है। वर्तमान में 219 कंपनियाँ निवेश प्रक्रिया के सक्रिय चरण में हैं, जिनमें कई जापान, कोरिया और ताइवान की अग्रणी कंपनियाँ शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन प्रस्तावों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और सभी विभाग इन अवसरों को मूर्त रूप देने के लिए समन्वित ढंग से कार्य करें।
बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के पास 25,000 एकड़ से अधिक ग्रीनफील्ड भूमि तथा 6,300 एकड़ से अधिक रेडी-टू-मूव भूमि निवेश हेतु उपलब्ध है। 33,000 से अधिक औद्योगिक भूखंडों का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों व व्यापारियों से सीधा संवाद किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सर्किल रेट की असमानताओं को समाप्त करने और अप्रयुक्त औद्योगिक भूखंडों को निर्धारित समय सीमा के बाद निरस्त कर नए निवेशकों को आवंटित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने ‘सेफ सिटी’ की तर्ज पर ‘सेफ इंडस्ट्री’ की परिकल्पना रखी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हों, ताकि निवेशक और उद्यमी निश्चिंत होकर कार्य कर सकें। उन्होंने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधीन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही निर्देश दिया कि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी नियमित रूप से निवेशकों/उद्यमियों से संवाद करें, उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं का यथोचित समाधान सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार शासन को अवगत कराएं।
बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी उपस्थित रहे।
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की भांति इस बार भी 'जनता दर्शन' किया। प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार पहले दिन से ही निरंतर इसी धारणा के साथ कार्य कर रही है।
आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए
सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के पास गए, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। 'जनता दर्शन' में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं बुलंदशहर निवासी सीआरपीएफ जवान  जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए। जांच कराएंगे और प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट
मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में चोरी के अफवाह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिए गए दलित व्यक्ति हरिओम बाल्मिकी के परिवार को न्याय, सुरक्षा और सशक्तीकरण का मजबूत आश्वासन दिया है। शनिवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतक की पत्नी संगीता बाल्मीकि ने कहा कि बाबा सिर्फ आप ही हैं जो दलितों की रक्षा कर सकते हैं। हम सरकार और पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का विश्वास है।
मृतक की पत्नी संगीता बाल्मिकी अपने पिता छोटे लाल और बेटी अन्यना के साथ सीएम योगी से मुलाकात करने लखनऊ पहुंचीं। सीएम योगी ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को सुना, उन्हें सांत्वना दी और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। साथ ही संगीता बाल्मिकी को उनके कार्यस्थल पर स्थायी नौकरी दी जाएगी और सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से परिवार को संतृप्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। दलितों, वंचितों और शोषितों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून - व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। पीड़ित परिवार के आंसू के हर बूंद का हिसाब लिया जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिओम बाल्मीकि मामले में प्रदेश सरकार न्यायलय में प्रभावी पैरवी करेगी, आपोरियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतक की पत्नी संगीता बाल्मिकी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें हर स्तर पर सहायता दी है। मैं उनकी आभारी हूं। बाबा ही हैं जो दलितों की रक्षा कर सकते हैं। हम योगी सरकार की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का विश्वास है।
Lucknow: योगी आदित्यनाथ की निगरानी से जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में अभूतपूर्व तेजी आई है। योगी सरकार के आईजीआरएस पोर्टल से शिकायतों के समाधान में न केवल पारदर्शिता आई है, बल्कि पीड़ितों को त्वरित न्याय भी मिल रहा है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों और तकनीकी उपायों को अपनाकर शिकायतों के निस्तारण को सुनिश्चित किया है। वहीं, आईजीआरएस की सितंबर माह की रिपोर्ट में देवीपाटन मंडल ने जन शिकायतों के निस्तारण में बाजी मारी है और प्रदेश में एक बार फिर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह प्रदेशभर में मीरजापुर मंडल ने दूसरा और बस्ती मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि अगस्त माह की आईजीआरएस रिपोर्ट में भी देवीपाटन जनशिकायतों के निस्तारण में पहले स्थान पर था।
हर माह रेंडम पांच शिकायतकर्ता से दवीपाटन मंडलायुक्त खुद लेते हैं निस्तारण का फीडबैक
देवीपाटन मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए देवीपाटन मंडल के जिलों क्रमश: श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर में जनशिकायतों के पारदर्शी और त्वरित समाधान के लिए कई बिंदुओं पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलों में जनशिकायतों की निस्तारण की रिपोर्ट की लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। मंडलायुक्त ने बताया कि वह खुद मंडल के सभी जिलों के जनशिकायतों के निस्तारण के पहलुओं की मॉनीटरिंग करते हैं। इसके साथ ही रेंडम पांच शिकायतकर्ता से मंडलायुक्त कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है ताकि यह पता चल सके कि पीड़ित की शिकायत पर वास्तविकता में एक्शन लिया गया है या फिर रिपोर्ट ही लगायी गयी है। इसके साथ ही हर माह जनशिकायतों के मामलों की विभागीय आख्या की जांच की जाती है। यही वजह है कि देवीपाटन मंडल ने जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश भर में एक बार फिर पहला स्थान प्राप्त किया है। मंडलायुक्त ने बताया कि सितंबर माह की आईजीआरएस रिपोर्ट में दवीपाटन मंडल को पूर्णांक 120 में से 104 अंक प्राप्त हुए हैं और सफलता दर 86.67 प्रतिशत है।
मीरजापुर मंडल ने दूसरा तो बस्ती मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
योगी सरकार द्वारा लांच आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कई सुधारों के बाद यह अत्यधिक प्रभावी साबित हुआ है। आईजीआरएस की सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार मीरजापुर मंडल ने जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेशभर में दूसरा प्राप्त किया है। मीरजापुर मंडलायुक्त ने बताया कि सितंबर माह की आईजीआरएस रिपोर्ट में मीरजापुर मंडल को पूर्णांक 120 में से 98 अंक प्राप्त हुए हैं और सफलता दर 81.67 प्रतिशत है। पिछले माह भी आईजीआरएस की अगस्त माह की रिपोर्ट में मीरजापुर मंडल दूसरे स्थान पर था। इसी तरह बस्ती मंडल ने जनशिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बस्ती मंडलायुक्त ने बताया कि सितंबर माह की आईजीआरएस रिपोर्ट में बस्ती मंडल को पूर्णांक 120 में से 97 अंक प्राप्त हुए हैं और सफलता दर 80.83 प्रतिशत है। इसके साथ ही टॉप फाइव मंडल में अलीगढ़ मंडल ने चौथा और वाराणसी मंडल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इन मंडलों ने शिकायतों के निस्तारण में समय की बचत और पीड़ितों से फीडबैक लेकर सुधार की प्रक्रिया को तेज किया है। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि कोई भी शिकायत अनसुलझी न रहे और समाधान की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और समयबद्ध हो। साथ ही अधिकारियों के फील्ड विज़िट्स ने इस प्रक्रिया को और भी प्रभावी बना दिया है।
Lucknow: अयोध्या इस वर्ष एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रकाश फैलाने जा रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में इस बार नौवां दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। सरयू तट के 56 घाटों पर लगभग 26 लाख दीपों के प्रज्वलन के लिए 28 लाख दिए बिछाए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा। इस वर्ष आयोजन की विशेषता यह है कि पहली बार लक्ष्मण किला घाट को दीपोत्सव में शामिल किया गया है। अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को देगा वैश्विक स्वरूप यह दीपोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिकता और विश्वबंधुत्व का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह आयोजन न केवल अयोध्या के विकास और राम मंदिर निर्माण के विज़न को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु और देश-विदेश से आए पर्यटक रामनगरी की इस दिव्य आभा के साक्षी बनेंगे।
इन घाटों पर होगा दीपों का सागर
लक्ष्मण किला घाट पर पहली बार सवा चार लाख दीप प्रज्वलित होंगे। राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट पर करीब साढ़े चार लाख दीप जलाए जाएंगे। भजन संध्या घाट पर साढ़े पांच लाख दीपों की रौशनी से सरयू तट अलौकिक चमक में नहाएगा। मुख्य आकर्षण राम की पैड़ी रहेगी, जहां 15 से 16 लाख दीपों की अविरल ज्योति से पूरा घाट जगमगा उठेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दीप प्रज्ज्वलित कर इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बन जाएगा।
पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी
बीते वर्षों में अयोध्या का दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। इस बार लक्ष्य है उस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाना 28 लाख दीपों का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का। इसके लिए सरकार, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं की टीमें युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। दीपों की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक मंचन, और पर्यटकों के स्वागत की रूपरेखा बारीकी से तैयार की जा रही है।
फैक्ट फाइल दीपोत्सव 2025
नौवां दीपोत्सव अयोध्या में आयोजित होगा। 33 लाख दीपों की कुल व्यवस्था। 75 हजार लीटर तेल की जरूरत होगी। 55 लाख रुई बत्तियाँ तैयार की जा रही हैं। 30 हजार स्वयंसेवकों को टोपी व टीशर्ट वितरित होंगी। 28 लाख दीप बिछाकर नया विश्व रिकॉर्ड रचा जाएगा।
22 समितियाँ बना रहीं आयोजन को साकार
डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र के निर्देशन में 22 समितियाँ गठित की हैं, जो दीपोत्सव के प्रत्येक पहलू की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इनमें प्रमुख समितियाँ हैं। समन्वय समिति, अनुशासन समिति,सुरक्षा समिति, दीप गणना समिति, यातायात समिति, स्वच्छता समिति, मीडिया एवं फोटोग्राफी समिति, प्राथमिक चिकित्सा समिति, साज-सज्जा एवं रंगोली समिति,वालंटियर व आईकार्ड समिति, पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण समिति, सभी समितियों के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्य दिन-रात अयोध्या को दिव्य स्वरूप देने के अभियान में लगे हुए हैं।
अयोध्या दीपोत्सव का आध्यात्मिक और राष्ट्रीय महत्व
अयोध्या दीपोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं यह ‘रामराज्य’ के आदर्शों का स्मरण, भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक और विश्व को शांति का संदेश देने वाला अवसर है। यह आयोजन अयोध्या को केवल एक शहर नहीं, बल्कि “विश्व सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में स्थापित करता है। दीपों की यह ज्योति केवल सरयू किनारे नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष और विश्व के हृदय में आस्था, एकता और आशा की लौ जलाएगी।
Lucknow: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव-2025 के पावन अवसर पर फिर एक बार जगमगाने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में होने वाला यह विश्वविख्यात आयोजन न केवल भव्यता का प्रतीक है बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का भी उत्सव बन चुका है। इस वर्ष 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रस्तावित प्रांतीयकृत दीपोत्सव मेला-2025 के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने सौंपी जिम्मेदारी, सभी स्थलवार मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपोत्सव मेला-2025 के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने, कानून व्यवस्था बनाये रखने और वीवीआईपी आगमन की दृष्टि से मजिस्ट्रेट ड्यूटी तैनात की है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण आयोजन को सफल बनाएंगे।
दीप प्रज्ज्वलन से लेकर शोभायात्रा तक हर स्थल की जिम्मेदारी तय
दीप प्रज्ज्वलन से संबंधित कार्यों के लिए अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी और तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम नारायण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। शोभायात्रा (साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क) के सुचारु संचालन हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी गजेन्द्र कुमार को प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं हेलीपैड निकट रामकथा पार्क व पुष्पवर्षा मंच की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम को सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में साथ रहने हेतु डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा को प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राज्यपाल महोदया की फ्लीट और कार्यक्रमों के लिए उप जिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया को जिम्मेदारी दी गई है। सरयू अतिथि गृह में वीवीआईपी अतिथियों के खान-पान और आतिथ्य सत्कार की संपूर्ण व्यवस्था उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में सुनिश्चित की जाएगी।
राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और घाटों पर विशेष नियंत्रण
रामकथा पार्क की संपूर्ण व्यवस्था मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को सौंपी गई है, जिनके साथ 12 अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है। राम की पैड़ी पर होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्था एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह के अधीन रहेगी। नया घाट सरयू आरती स्थल पर संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह को दी गई है।
मीडिया, यातायात और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
मीडिया टीम नौका संचालन, कच्चा-पक्का घाटों की व्यवस्था, एयरपोर्ट, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल कार्यों के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एडीएम एलओ इन्द्राकान्त द्विवेदी को समस्त यातायात व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया टीम नौका व घाट प्रबंधन की जिम्मेदारी एएम बाराबंकी विवेकशील यादव और जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी को दी गई है।
मुख्य स्थल श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम पर भी विशेष ड्यूटी
20 अक्टूबर को होने वाले मुख्य दीपोत्सव दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एडीएम (कानून व्यवस्था) इन्द्राकान्त द्विवेदी की तैनाती रहेगी।हनुमानगढ़ी, मणिराम दास छावनी, बड़ा भक्त माल, दिगंबर अखाड़ा, कारसेवकपुरम आदि प्रमुख स्थलों पर भी डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बना रहे।
मेला नियंत्रण कक्ष और 47 रिजर्व मजिस्ट्रेट भी तैनात
सिंचाई गेस्ट हाउस नया घाट में केंद्रीय मेला नियंत्रण कक्ष 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके अलावा 47 आरक्षित मजिस्ट्रेट भी किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
विद्युत, अग्निशमन, बैरिकेडिंग व मंचों की सुरक्षा होगी प्रमाणित
दीपोत्सव के पूर्व सभी स्थल विद्युत सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मंच-पंडाल, अग्निशमन व खाद्य गुणवत्ता की जांच से गुजरेंगे। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रमाण-पत्र मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को समय से उपलब्ध कराएं।
भक्ति और प्रकाश का संगम बनेगा दीपोत्सव 2025
अयोध्या का दीपोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि “रामराज्य के आदर्शों” का उत्सव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान बन चुका है। सरयू तट पर दीपों की अनगिनत ज्योति जब एक साथ प्रज्वलित होगी, तो वह दृश्य न केवल अयोध्या बल्कि पूरे विश्व को रामभक्ति के आलोक में सराबोर कर देगा।
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले गोरखपुर में गरीबों को अनमोल उपहार सौंपा। पाम पैराडाइज, देवरिया बाईपास स्थित हाई-राइज बिल्डिंग में 160 परिवारों को ईडब्ल्यूएस/एलआईजी फ्लैट्स की चाबियां भेंट कीं। इनमें 80 फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और 80 निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए हैं। साथ ही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 118 करोड़ रुपये की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम ने पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हर परिवार की एक तमन्ना होती है कि उसका अपना एक घर हो, सर ढकने को छत मिले। आज 160 परिवारों को यह दीपावली का शुभ उपहार मिल रहा है। कार्तिक मास के शुभ मुहूर्त में यह उपलब्धि और भी खास है। उन्होंने कहा कि एक परिवार में औसतन 5-6 सदस्य होने पर करीब 700-800 लोग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। यह किसी भी व्यक्ति के लिए केवल आवास ही नहीं, बल्कि जीवन की महत्वपूर्ण घटना होती है।
आवास वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आवास वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ। जीडीए की हाउसिंग स्कीम में 40 विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता दी गई। शेष 120 परिवारों का चयन लॉटरी से हुआ। 9,000 से अधिक आवेदनों में से ये सौभाग्यशाली हैं। विकास प्राधिकरण को चाहिए कि बाकी जरूरतमंदों के लिए आवास प्रक्रिया तेज करें। ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स 35 वर्ग मीटर के हैं, जिनकी बाजार कीमत 13-15 लाख रुपये है, लेकिन सब्सिडी से मात्र 5.40 लाख रुपये में उपलब्ध। एलआईजी फ्लैट्स 41 वर्ग मीटर के हैं, बाजार मूल्य 19-20 लाख के मुकाबले 10.80 लाख रुपये में। उन्होंने कहा कि जब सरकार और जनप्रतिनिधि ईमानदार होंगे तो गरीबों को अपना घर मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने की आवास के लोकेशन की तारीफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकेशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस आवास के पास रामगढ़ ताल, जू और खोराबार का बेहतरीन स्थान है। यहीं पर कुछ दूरी पर सांसद रवि किशन का आवास भी है। हाई-राइज बिल्डिंग में सभी आधुनिक सुविधाएं है। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरणों को चाहिए कि हाईराइज बिल्डिंग के रखरखाव के लिए आवासीय समितियाँ गठित हों, जिससे लिफ्ट और अन्य व्यवस्थाओं का नियमित मेंटेनेंस हो सके। उन्होंने पूर्व योजनाओं गोरख एंक्लेव, राप्ती नगर और पत्रकारपुरम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर तबके गरीब, स्ट्रीट वेंडर, श्रमिक, पत्रकार, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, और व्यापारियों के लिए के लिए भी समय-समय पर विशेष योजनाएँ लाई जाएँगी।
उत्तर प्रदेश में 60 लाख से अधिक गरीबों को मिल चुके हैं आवास
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर 4 करोड़ गरीबों को फ्री आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 60 लाख से अधिक गरीबों को आवास मिल चुके हैं। अच्छी नियत से अच्छे कार्य होते हैं। जनता अच्छी सरकार चुनती है, तो विकास गरीब तक पहुंचता है। सीएम योगी ने कहा कि खोराबार स्कीम जल्द आगे बढ़ेगी।
माफियाओं द्वारा कब्जाए जमीन पर गरीबों के लिए बन रहे आवास
सीएम योगी ने कहा कि पिछले वर्ष प्रयागराज में माफियाओं से कब्जाई गई जमीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए गए थे। इसी तरह लखनऊ में भी कब्जाई जमीन को मुक्त कर गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के लिए मकान खड़े होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन शुक्ल, यूपी के गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्यय मौजूद रहे।
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मातृशक्ति वंदन और 15 सेवा शक्ति केंद्रों (सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) का शुभारंभ किया। इसी दौरान उन्होंने स्व. डी.पी. बोरा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया। सीएम योगी ने नारी सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए स्वर्गीय डी.पी. बोरा के संघर्षों और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हिए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महर्षि वाल्मीकि और परम कृष्ण भक्त मीराबाई की जयंती का दिन भी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है। यह शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है, जो महर्षि वाल्मीकि की जयंती और मीराबाई के जन्मदिन के साथ-साथ स्वर्गीय डी.पी. बोरा की जयंती के रूप में भी मनाया जा रहा है। मैं इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि और मीराबाई को नमन करता हूं और स्वर्गीय डी.पी. बोरा को प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
सीएम योगी ने किया मातृ शक्ति का सम्मान व सेवा शक्ति केंद्रों का उद्घाटन
कार्यक्रम में सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत 15 सेवा शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया, जो महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन केंद्रों का संचालन डी.पी. बोरा स्मृति समिति के सहयोग से किया जा रहा है। सीएम योगी ने इन केंद्रों को नारी स्वावलंबन का प्रतीक बताते हुए कहा कि ये केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें पद्मश्री हिन्दी साहित्यकार प्रो. विद्या बिन्दु सिंह, शास्त्रीय संगीतज्ञ सुनीता झींगरन, शीला मिश्रा, शालू सिंह और डॉ. चंद्रावती जैसी विभूतियां शामिल रहीं। इन महिलाओं ने शिक्षा, साहित्य, संगीत, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से समाज को नई दिशा दी है। सीएम ने सम्मानित महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन मातृ शक्तियों ने अपने कार्यों से समाज को प्रेरित किया है। इनका सम्मान हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
एक संघर्षशील नेता के साथ साथ समाज के वंचित, दलित और शोषित वर्गों की आवाज थे स्वर्गीय डी.पी. बोरा
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डी.पी. बोरा को एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डी.पी. बोरा जी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में और बाद में विधायक के रूप में समाज के वंचित, दलित और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उस समय लखनऊ में गैंगवार और अराजकता का माहौल था, लेकिन डी.पी. बोरा जी ने अपने संघर्षों से न केवल गरीबों और व्यापारियों के हितों की रक्षा की, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी प्रदान की। उनकी मूर्ति का अनावरण और सेवा शक्ति केंद्रों का शुभारंभ उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना ने अपनी कविता के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को जागृत किया। उनकी कविता में नारी गरिमा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ-साथ दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता का संदेश था। सीएम योगी ने उनकी लेखनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक कवि की लेखनी समाज की विसंगतियों पर प्रहार करती है और उसे नई दिशा देती है। सर्वेश अस्थाना अपनी कविता के माध्यम से भगवान राम के चरित्र और सामाजिक मूल्यों को उजागर किया, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।
रामायण एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है- सीएम योगी
सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि की रामायण को सामाजिक, धार्मिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामायण में भगवान राम का चरित्र धर्म का मूर्त रूप है। महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक आदर्श चरित्र प्रदान किया, जो आज भी प्रासंगिक है। सीएम योगी ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि रामराज्य की स्थापना की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि  रामायण काल की वनस्पतियों और पर्यावरण को पुनर्जनन करने का कार्य भी चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास है। इसी तरह, मीराबाई की भक्ति और सामाजिक समरसता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मीराबाई ने अपने गुरु रविदास जी के सान्निध्य में कृष्ण भक्ति के माध्यम से समाज में आस्था और समरसता का संदेश दिया।
मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण- सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने मिशन शक्ति अभियान को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हम महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। डी.पी. बोरा स्मृति समिति के माध्यम से संचालित सौ से अधिक सेवा शक्ति केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Lucknow:  प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ डॉ. उपमा गौतम ने उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर ऐतिहासिक सुधार को लेकर जारी NCRB की ताज़ा रिपोर्ट पर योगी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि एक क्रिमिनल लॉ की छात्रा और पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत होने के नाते कह सकती हूं कि एनसीआरबी डेटा समाज की कानून व्यवस्था का आईना होता है। इन आंकड़ों से साफ झलकता है कि उत्तर प्रदेश में अपराध की रिपोर्टिंग में वृद्धि हुई है, जो दरअसल नागरिकों के बढ़े हुए विश्वास को दर्शाता है। अब लोग पुलिस और न्याय प्रणाली से डरने के बजाय उस पर भरोसा कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताज़ा रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश ने अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कई प्रमुख श्रेणियों में अपराध दर में गिरावट आई है। कानून व्यवस्था को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के इस प्रदर्शन पर कानूनी विशेषज्ञों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
जांच प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हुई
प्रो. डॉ. उपमा गौतम जीजीएसआईपीयू (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय) में क्रिमिनल लॉ की जानी-मानी प्रोफेसर हैं। उन्हें 20 साल से ज़्यादा का शिक्षण अनुभव है। वे नए आपराधिक कानूनों पर अपने उपयोगी सेमिनार के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने जांच अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों को हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) के लागू होने से रिपोर्टिंग और जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल और पारदर्शी हुई है। अब लोगों को टालने या ‘शू किया जाने’ जैसी स्थिति नहीं है। राज्य एजेंसियां हर शिकायत को गंभीरता से ले रही हैं, जिससे नागरिकों में न्याय के प्रति भरोसा बढ़ा है।
यह सुधार जमीनी स्तर पर हुई वास्तविक प्रगति का संकेत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप राष्ट्रीय औसत के हिसाब से प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध दर की तुलना करें, तो यूपी ने उल्लेखनीय सुधार दिखाया है। यह सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर हुई वास्तविक प्रगति का संकेत है। पिछले एनसीआरबी रिपोर्ट की तुलना में यूपी का प्रदर्शन इस बार बेहद बेहतर है।
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में उठाए गए ठोस कदम का नतीजा
कानूनी शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में अपने दो दशकों के अनुभव के आधार पर डॉ. उपमा गौतम का मानना है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में जो ठोस कदम उठाए हैं, उनका असर अब नतीजों में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग, तकनीकी निगरानी, महिला सुरक्षा के लिए संचालित मिशन शक्ति और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जैसे प्रयासों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को एक सुरक्षित राज्य के रूप में स्थापित किया है।
यूपी की छवि को मिली नई दिशा
डॉ. गौतम ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रदेश सरकार बल्कि पूरे राज्य की जनता के सहयोग और जागरूकता का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, पुलिस प्रशासन की सक्रियता और न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता ने मिलकर उत्तर प्रदेश की छवि को एक नई दिशा दी है।