Mahakumbh Live Update: अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे महाकुंभ; वीकेंड पर ज्यादा भीड़, घाटों पर चलेगा सफाई अभियान

By  Md Saif February 15th 2025 11:34 AM

Feb 15, 2025 06:50 PM

महाकुंभ में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

महाकुंभ मेले में शनिवार को आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के नीचे कई टेंट जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ी मौके पर रवाना हो गई हैं।

Feb 15, 2025 06:33 PM

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग लगाई संग में डुबकी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई।

Feb 15, 2025 04:21 PM

गोवा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पवित्र स्नान के बाद त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।

Feb 15, 2025 04:20 PM

ऐसा अनुभव हर एक हिंदू को लेना चाहिए- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा, "एक अलग अनुभव रहा है। हमारे देश में ऐसा अनुभव हर एक हिंदू को लेना ही चाहिए। आज हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में महासत्ता बनने की दिशा में जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। मैं हर हिंदू से आग्रह करूंगा कि सभी को ये पुण्य स्नान करना चाहिए।"

Feb 15, 2025 04:19 PM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह हुए महाकुंभ में शामिल


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने  महाकुंभ में शामिल होने पर कहा, "...यहां पर आने से अंतर्आत्मा में जिस प्रकार का अनुभव होता है वो अपने-आप में अद्भुत है... प्रशासन की जिस प्रकार की यहां व्यवस्था है मैं उसकी भी सराहना करना चाहता हूं। लगभग 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे होंगे जो विश्व भर में कीर्तिमान रहा होगा... शायद विधाता को ये मंजूर था कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने और फिर उनके हाथों से यह सभी शुभ काम हों..."

Feb 15, 2025 03:57 PM

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहुंचे प्रयागराज

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा, "...मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यह अवसर मिलेगा... योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। यह डबल इंजन की सरकार है और इसीलिए इतने बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।"

Feb 15, 2025 03:56 PM

मैं यहां आकर बहुत खुश हूं- सांसद राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद कहा, "...संगम और महाकुंभ में पवित्र स्नान करना एक शानदार अनुभव है। मैं यहाँ आकर बहुत खुश हूँ...लाखों लोग यहाँ पवित्र स्नान करते हैं। यह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है..."

Feb 15, 2025 03:55 PM

यहां दिव्य ऊर्जा है- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "धर्म, आध्यत्म और संस्कृति का यह महाकुंभ दिव्य है। यहां दिव्य ऊर्जा है...हम मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे...

Feb 15, 2025 03:54 PM

महाकुंभ एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत का धर्म आस्था और विरासत मजबूत है। इस देश में परंपरागत तरीके से सदियों से अच्छे संस्कार हमें मिलते रहे हैं। महाकुंभ एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतिबिंब के रूप में विश्व के सामने है।"

Feb 15, 2025 03:52 PM

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचें प्रयागराज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं पूरी श्रद्धा के साथ पूरे परिवार के साथ आया हूं। लंबे समय से मन में ये था कि महाकुंभ में जाकर हम लोग भी स्नान करें। विश्वास रखता हूं आस्था रखता हूं और उम्मीद करता हूं कि जो लोग यहां पर आए जिन्होंने भी स्नान किया भगवान उनके जीवन में खुशियां दे, तरक्की दे। हमारा देश प्रदेश खुशहाल बनें... मुख्यमंत्री जी ने स्वंय सारे इंतजाम की निगरानी की, ये आसान काम नहीं है। प्रबंध बहुत बेहतर रहा।"

Feb 15, 2025 02:00 PM

पीयूष गोयल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की त्रिवेणी संगम पर पूजा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने त्रिवेणी संगम पर पूजा की।

Feb 15, 2025 01:58 PM

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहुंचे महाकुंभ

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "प्रयागराज में मैं स्नान करने आया हूं। मेरे साथ कैबिनेट मंत्री और विधायक भी आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा आयोजन किया है। 144 साल बाद आने वाला महाकुंभ बहुत बड़ा महाकुंभ है। इस महाकुंभ में आकर आनंद प्राप्त हो रहा है।"

Feb 15, 2025 01:58 PM

यह एक अद्भुत अनुभव है- कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "मैं यहां आया हूं। यह एक अद्भूत अनुभव है...कुंभ एक बहुत बड़ा धार्मिक पर्व होता है...हम यहां पवित्र डुबकी लगाएंगे और भगवान से प्रार्थना करेंगे... "

Feb 15, 2025 01:00 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे महाकुंभ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है...हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है...हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए..."

Feb 15, 2025 12:59 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे प्रयागराज


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।"

Feb 15, 2025 11:54 AM

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे बनारस

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर विधायकों और भाजपा नेताओं ने CM का स्वागत किया। फिर सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री फडणवीस परिवार समेत नमो घाट पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नमो घाट को निहारा और फोटोग्राफी कराई। घाट की बनावट, सुंदरता और कलाकारी की तारीफ की।

Feb 15, 2025 11:40 AM

महाकुंभ में स्नान करने बाद श्रद्धालु पहुंच रहे हैं राम मंदिर

प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: महाकुंभ का आज 34वां दिन है। शनिवार होने के कारण महाकुंभ में आज श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 10 बजे तक 54.67 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं 13 जनवरी से अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया है। अनुमान है कि अब प्रयागराज शहर और आसपास के जिलों के श्रद्धालु परिवार के साथ संगम आएंगे।

आज लगभग 15 हजार सफाई कर्मचारियों की तरफ से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ में 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

संबंधित खबरें