Mahakumbh Live Update: 54 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, महाकुंभ में जबरदस्त भीड़; आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण आज आएंगे

By  Md Saif February 18th 2025 11:25 AM

Feb 18, 2025 06:42 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने परिवार संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Feb 18, 2025 06:33 PM

गायक शान ने संगम में लगाई डुबकी

गायक शान ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र डुबकी लगाई और प्रार्थना की।

Feb 18, 2025 05:57 PM

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने संगम में किया स्नान

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 पहुंचकर पावन स्नान किया।

Feb 18, 2025 05:56 PM

पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने परिवार संग संगम में लगाई डुबकी

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में पहुंचकर पावन स्नान किया।

Feb 18, 2025 05:18 PM

महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

महाकुंभ में पावन स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़ा आध्यात्मिक कार्यक्रम आज प्रयागराज में हो रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम आज तक दुनिया में नहीं हुआ है। ये कार्यक्रम हिन्दू समाज के शक्ति प्रदर्शन का भी कार्यक्रम है।"

Feb 18, 2025 04:39 PM

महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' में बदल गया- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' में बदल गया है। उन्होंने हाल की भगदड़ की घटनाओं पर कहा कि महाकुंभ में VIPs को खास सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन गरीबों को इससे वंचित रखा जा रहा है। वे सुविधाएं के लिए तरस रहे हैं।

Feb 18, 2025 04:17 PM

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पहुंचे महाकुंभ

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, "हमारी भाषा और संस्कृति अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा धर्म एक है। महाकुंभ के आयोजन के लिए मैं योगी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। आधे से ज्यादा भारत यहां महाकुंभ में पहुंच रहा है। ये सदियों से चल रहा है। हमारे धर्म की निरंतरता अद्भुत है।"

Feb 18, 2025 03:27 PM

नैनी साइड लगा लंबा जाम

नैनी साइड नया यमुना ब्रिज चौराहा से लेकर सेंट्रल जेल से भी आगे तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। 20 से ज्यादा शटल बसें और हजारों वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं। ये इलाका अरैल घाट की तरफ जाता है, जहां आज पहले की अपेक्षा ज्यादा भीड़ है।

Feb 18, 2025 01:07 PM

गंगा-यमुना में तेज बहाव के कारण बोट का संचालन बंद

दोपहर को तेज बहाव के कारण गंगा और यमुना पर बोट का संचालन बंद कर दिया गया है।

Feb 18, 2025 12:38 PM

महाकुभ पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण

महाकुंभ में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद और भाजपा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के लिए अच्छी व्यवस्था की है। दक्षिण भारत से हजारो-लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं... सनातन धर्म में अपनी आस्था के लिए बहुत से लोग यहां आ रहे हैं, लेकिन बहुत दुख की बात है कि विपक्ष इस पर भी राजनीति करने की कोशिश कर रहा है..."

Feb 18, 2025 12:36 PM

महाकुंभ के कारण वाराणसी में पर्यटकों का जमावड़ा है- काशी जोन के ADCP सरवणन टी.

काशी जोन के ADCP सरवणन टी. ने काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आगमन पर बताया, "महाकुंभ 2025 के मद्देनजर, वाराणसी में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों का बहुत बड़ा जमावड़ा है। हम हर रोज़ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ये पर्यटक और तीर्थयात्री बहुत सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। तीर्थयात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग जगह बनाई गई है ताकि आवाजाही में कोई बाधा न आए... ड्रोन निगरानी के ज़रिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नावों में भीड़भाड़ न हो... सभी नाव मालिकों को पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जानकारी भी दी गई है..."

Feb 18, 2025 11:53 AM

यह बहुत अलौकिक अनुभव है- केंद्रिय मंत्री प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने महाकुंभ में शामिल होने पर कहा, "भारत का जो सनातन धर्म है और उसमें श्रद्धा रखने वाले लोग हैं उनके लिए यह बहुत अलौकिक अनुभव है। इतनी बड़ी संख्या में, करोड़ों-करोड़ों लोग यहां आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो व्यवस्थाएं की हैं वह अद्भुत और अकल्पनीय हैं... लगभग सभी लोग व्यवस्थित तौर पर इसमें शामिल हो रहे हैं जो भारत के सनातन धर्म के बल को दिखाता है..."

Feb 18, 2025 11:29 AM

अभिनेत्री जूही चावला पहुंची महाकुंभ

अभिनेत्री जूही चावला ने महाकुंभ में शामिल होने पर कहा, "...आज मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह थी... इतने लोग, इतनी श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं। हमने भी स्नान किया... उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने यहां इतनी अच्छी व्यवस्थाएं की हैं।"

ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: आज महाकुंभ का 37वां दिन है, अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। 37 दिनों में 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। मंगलवार सुबह भी जबरदस्त भीड़ है। संगम आने वाले रास्तों पर लंबा जाम लगा हुआ है। आज सुबह 8 बजे तक 35.96 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इससे पहले, सोमवार रात नैनी नया ब्रिज, फाफामऊ जैसे महाकुंभ से सटे इलाकों में 10-12 किमी लंबी कारों की लाइन लगी रही। 8 से 10 किमी के सफर में लोगों को 3 से 4 घंटे लग गए।

संबंधित खबरें