Mahakumbh Live Update: श्रद्धालुओं की संख्या 63 करोड़ के पार, आज शाम से वाहनों की नो एंट्री; निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात

By  Md Saif February 25th 2025 11:10 AM

Feb 25, 2025 07:17 PM

पूरा कुंभ क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित- DIG वैभव कृष्ण

महाशिवरात्रि 2025 की तैयारियों पर महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और महाकुंभ का आखिरी स्नान भी है। हमने सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की है। स्नान घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं... पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र में जोनल व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन होगा। जो लोग आ रहे हैं वो पुलिस के डायवर्जन का पालन करें, पुलिस उनकी सुविधा के लिए उनको डायवर्ट कर रही है।"

Feb 25, 2025 06:36 PM

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संगम स्नान किया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज परिवार के साथ संगम में स्नान किया। उनके साथ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी डुबकी लगाई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने लेटे हनुमान जीऔर अक्षयवट का दर्शन किया।

Feb 25, 2025 06:35 PM

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, बोले- सपा ने महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जिसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है, वही इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग करता है। प्रयागराज का ऐतिहासिक महाकुंभ दिव्य, भव्य और अलौकिक रहा है... श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिसकी चर्चा चारों ओर है। सपा के नेताओं ने महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाई और झूठी बयानबाजी का प्रचार किया। अगर उनके बयान का कोई असर होता, महाकुंभ में आने वाले लोगों की संख्या कम होती, तब लगता कि उनकी बात में कुछ दम है, लेकिन वे बेदम हैं, सपा बेदम है, उनके बयान बेदम हैं। उनका भविष्य बेदम है..."

Feb 25, 2025 05:25 PM

महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा 64 करोड़ के पार

13 जनवरी से अब तक 44 दिन में 64.33 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज शाम 4 बजे तक 97.21 लाख लोगों ने स्नान किया। कल महाशिवरात्रि पर ये आंकड़ा 65 करोड़ पार कर जाएगा।

Feb 25, 2025 04:07 PM

ईशा अंबानी ने किया संगम में स्नान

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का दौरा करते हुए त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और प्रार्थना की।

Feb 25, 2025 02:03 PM

भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने संगम में लगाई डुबकी

पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

Feb 25, 2025 01:44 PM

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू पहुंचे प्रयागराज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा, "... महाकुंभ हमारी आस्था का केंद्र है। आज हमें यहां अपने परिवार सहित स्नान करने का मौका मिला है। हम सभी खुशी अनुभव करते हैं..."

Feb 25, 2025 01:41 PM

अरैल घाट पर हादसा, दो नावें टकराईं

इस दौरान संतुल बिगड़ने से एक नाव पलट गई। इसमें सवार 15 लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Feb 25, 2025 12:53 PM

क्राउड मैनेजमेंट के लिए प्रशासन सतर्क

महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ रही है। क्राउड मैनेजमेंट के लिए प्रशासन सतर्क है।

Feb 25, 2025 11:15 AM

महाकुंभ में एयरफोर्स की तैनाती

आखिरी स्नान से पहले महाकुंभ में एयरफोर्स को तैनात किया गया है। हवाई निगरानी और आपात स्थिति में हेल्प के लिए तैनाती की गई है।

ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: महाकुंभ का कल, यानि महाशिवरात्रि, को आखिरी दिन है। इस कारण से मंगलवार सुबह से ही मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा हुआ है। 

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट, यानि शहर, को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। आज सुबह 10 बजे तक 50.76 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है।

संबंधित खबरें