कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर को केंद्र की मंजूरी, अब इलाहाबाद हाई कोर्ट होंगे शिफ्ट
Md Saif
March 28th 2025 06:34 PM
ब्यूरो: UP News: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है। अब जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट जाएंगे, जो उनका मूल कार्यक्षेत्र भी रहा है। अब जस्टिस यशवंत वर्मा इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को फिलहाल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपने के लिए कहा गया है, जब वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।