पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 साल में निधन, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक; राहुल बोले- मैंने अपना गुरु खो दिया

By  Md Saif December 26th 2024 10:22 PM -- Updated: December 26th 2024 11:56 PM

Dec 26, 2024 11:56 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है..."

Dec 26, 2024 11:38 PM

देर रात घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर देर रात उनके मोतीलाल नेहरू स्थित घर लाया जाएगा।

Dec 26, 2024 11:36 PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं

Dec 26, 2024 11:35 PM

सीएम योगी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें..."

Dec 26, 2024 11:34 PM

कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी

Dec 26, 2024 11:17 PM

AIIMS से थोड़ी देर में घर लाया जाएगा पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 30 से 40 मिनिट के अंदर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया जा सकता है. पूर्व पीएम का 92 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया है.

Dec 26, 2024 11:08 PM

राहुल गांधी ने लिखा- मैंने अपना गुरु खो दिया

राहुल गांधी ने लिखा- मैंने अपना गुरु खो दिया

Dec 26, 2024 11:04 PM

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है" भावभीनी श्रद्धांजलि!"

Dec 26, 2024 10:58 PM

PM मोदी थोड़ी देर में AIIMS पहुंचेंगे- सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है. वह थोड़ी देर में दिल्ली एम्स पहुंचेंगे

Dec 26, 2024 10:54 PM

अमित शाह ने लिखा- मनमोहन सिंह ने देश की शासन व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई

अमित शाह ने लिखा- मनमोहन सिंह ने देश की शासन व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई

Dec 26, 2024 10:53 PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया


Dec 26, 2024 10:48 PM

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया, पीएम मोदी ने लिखा- "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।"

Dec 26, 2024 10:42 PM

कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा,  "यह बहुत दुखद है। वह एक महान प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की सेवा की। हम अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं और दिल्ली वापस जा रहे हैं...

Dec 26, 2024 10:38 PM

दिल्ली एम्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

दिल्ली एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा- 'अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं... उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया'


Dec 26, 2024 10:29 PM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे

Dec 26, 2024 10:23 PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के एम्स पहुंचीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के एम्स पहुंचीं



ब्यूरो: Former PRIME MINISTER Manmohan Singh Passes Away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। दिल्ली एम्स में मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें बेहोश होने के बाद शाम 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।


मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी AIIMS पहुंचे। उधर, पीएम मोदी ने सिंह के परिवार से बात की।

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।



संबंधित खबरें