Sher-e-Punjab T20 League में प्रभसिमरन सिंह का जलवा, सर्वाधिक छक्कों के मामले में सबसे आगे
मोहाली, 4 सितंबर (ब्यूरो)। आईएस.बिंद्रा क्रिकेट स्टेडिटम में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 का महारोमांच जारी है, वहीं, लीग में बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोल रहा है। शुरुआती मुकाबलों के बाद आंकड़ों पर गौर करें तो जालंधर वॉरियर्स के प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
3 मैचों में 19 छक्के जड़कर कर टॉप पर चल रहे प्रभसिमरन, अभिषेक टॉप-3 से बाहर

प्रभसिमरन सिंह ने अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 311 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 155.50 और स्ट्राइक रेट 214.48 है। उन्होंने इस दौरान 32 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। छक्कों की सूची में प्रभसिमरन के साथ नमन धीर भी 19 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अनमोलप्रीत सिंह 18 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 16 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी, 36 गेंदों पर खेली 82 रनों की दमदार पारी
अभिषेक शर्मा ने भी टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। हालांकि इसी मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने उनसे भी ज्यादा विस्फोटक अंदाज दिखाया। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए और जालंधर वॉरियर्स ने 265 रनों के लक्ष्य को महज 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। प्रभसिमरन की पारी में 14 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की सूचीः
प्रभसिमरन सिंह – 19 छक्के
नमन धीर – 19 छक्के
अनमोलप्रीत सिंह – 18 छक्के
अभिषेक शर्मा – 16 छक्के
विहान मल्होत्रा – 8 छक्के
सनवीर सिंह – 8 छक्के
गौरव चौधरी – 6 छक्के
हरनूर सिंह – 6 छक्के
उदय सहारन – 6 छक्के
रिदम सत्यवान – 5 छक्के