भाजपा ही नहीं सोनिया और राहुल के खिलाफ भी दम दिखाएंगे अखिलेश यादव

By  Shivesh jha March 5th 2023 12:14 PM

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हर समय भाजपा के खिलाफ बोलने वाले सपा की इस तैयारी में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस चुनाव में सपा गठबंधन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। 

बता दें कि बीते लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी गांधी परिवार के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतरा था लेकिन इस चुनाव में ऐसा नहीं दिखेगा। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ताया बयान में कहा है कि  'समाजवादी पार्टी और गठबंधन मिलकर 80 की 80 सीटे लड़ेगा। 

उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि अभी भाजपा ने मैनपुरी में हार देखी है प्रदेश बांकी है। उन्होंने कहा बढ़ती हुई महंगाई का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। किसानों की आय दोगुनी का इनके पास कोई जवाब नहीं है। बेरोजगारी का जवाब इनके पास नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए वो अभी तक मोदी सरकान नहीं दे पाई है। चाहे स्वास्थ्य की बात हो या शिक्षा की या फिर किसानों की हर मोर्चे पर सरकार फेल हुई है। 

अखिलेश यादव के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान से यूपी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जिसके बाद अटकलें चलनी शुरू हो गई है कि क्या गांधी परिवार के खिलाफ भी सपा गठबंधन अपना उम्मीदवार उतारेगा? इसके पीछे वजह ये है कि बीते लोकसभा चुनावों में सपा और बीएसपी ने गांधी परिवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

Related Post