UP Weather Update: प्रदेश में पारा 44 डिग्री के पार, प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर
ब्यूरो: UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्म हवाओं और तेज धूप से लोग बेहाल हैं। 40 से ज्यादा जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर और कानपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के करीब 45 इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पछुआ हवा के चलने से वातावरण में नमी की मात्रा काफी कम हो गई है। इसके असर से सूरज की तीव्रता बढ़ गई है और गर्मी फिर से अपने वेग पर आ गई है। राजस्थान के थार रेगिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं अगले 48 घंटे बेहद गर्म बना देंगी।
पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में 48 घंटे लू चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में लू चलेगी। इसके बाद हाल ही में बना पश्चिमी विक्षोभ मौसम में अचानक बदलाव लाएगा। उनके अनुसार 27 अप्रैल के बाद कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है।
प्रदेश के पांच सबसे ज्यादा गर्म शहर:
प्रयागराज - 44.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी - 44.5 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुर - 44.4 डिग्री सेल्सियस
कानपुर - 44 डिग्री सेल्सियस
आगरा - 43.6 डिग्री सेल्सियस
प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर:
कानपुर - 19.5 डिग्री सेल्सियस
अमेठी - 19.2 डिग्री सेल्सियस
अयोध्या - 18.5 डिग्री सेल्सियस
मथुरा - 18.4 डिग्री सेल्सियस
कुशीनगर - 17.3 डिग्री सेल्सियस