Uttar Pradesh Weather Update: यूपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, 35 जिलों में पारा आया 40 डिग्री के नीचे

By  Md Saif April 29th 2025 12:26 PM

ब्यूरो: Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। अगले चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। हालांकि, लखनऊ में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। पूरे दिन प्रदेश के कई इलाकों में हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं। हालांकि, प्रदेश के दो दिनों के मौसम परिवर्तन के कारण 35 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ दिनों तक इससे गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में रविवार को आंधी-तूफान आया। कानपुर और लखनऊ में आंधी-तूफान की वजह से सैकड़ों पेड़ गिर गए। ललितपुर में आंधी इतनी तेज थी कि टिन के शेड और शादी की कुर्सियां उड़ गईं।


प्रदेश के 5 सबसे गर्म जिले:

आगरा - 41.6 डिग्री सेल्सियस

बांदा - 41.2 डिग्री सेल्सियस

लखीमपुर-खीरी - 40 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज - 39.2 डिग्री सेल्सियस

हमीरपुर - 39.2 डिग्री सेल्सियस 


5 सबसे ठंडे जिले:

बांदा - 20.7 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर - 20.6 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ - 20.6 डिग्री सेल्सियस

मुथरा - 20.6 डिग्री सेल्सियस

कानपुर - 18.4 डिग्री सेल्सियस

संबंधित खबरें