सोते रहे चचेरे भाइयों पर गिरी मकान की छत, अस्पताल जाते-जाते तोड़ा दम

By  Mohd. Zuber Khan April 27th 2023 09:25 AM

आगरा: ताजनगरी आगरा में देर रात एक बड़ा हादसा हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दरअसल खेरागढ़ क़स्बे के नंगला उदैया मार्ग पर मौजूद सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी से बनी छत देर रात करीब 2:30 बजे अचानक भर-भराकर गिर गई। छत गिरते ही चीख-पुकार ही मच गई।

जानकारी के मुताबिक़ हादसे में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका 5 साल का बेटा पुत्र आरुष और 17 वर्षीय  पुनीत पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। 

ये भी पढ़ें:- सलमान खुर्शीद ने क्यों की ये अपील ? "हाथ के पंजे वाले उम्मीदवार को ना दें वोट"

आनन-फानन सभी को मलबे से बाहर निकाला गया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरुष और पुनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों से अब सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को वाजिब मुआवज़े की मांग की है।

-PTC NEWS

Related Post