UP Police Bharti 2024: फिजिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन इस दिन से शुरू, यहां से डाउनलोड करें Admit Card
ब्यूरो: UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। बोर्ड पर एक्स पर लिखा कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/ PST) हेतु अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की DV/ PST दिनांक 26 दिसंबर से शुरु हो जाएगी।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की ओर से कहा गया कि इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने हेतु वेब लिंक दिनांक 16/12/2024 को बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। विस्तृत विज्ञप्ति तथा सूचनाओं के लिए बोर्ड की वेबसाईट https://uppbpb.gov.in पर जाएं।
कब से मिलेंगे Admit Card?
डीवी और पीएसटी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड 16 दिसंबर, 2024 से यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।