Mahakumbh Live Update: श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए हटाई गई बैरिकेडिंग; आज कई VVIP लगाएंगे डुबकी

By  Md Saif February 6th 2025 11:28 AM

Feb 6, 2025 06:38 PM

प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल 12 फरवरी तक बंद

प्रयागराज जिले के सभी 8वीं तक के स्कूलों को 12 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं. प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 7 से 12 फरवरी तक 8वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी, शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। महाकुंभ में भीड़ के चलते डीएम ने यह फैसला लिया है।

Feb 6, 2025 06:19 PM

रविशंकर प्रसाद ने संगम में लगाई डुबकी

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने संगम में डुबकी लगाई. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिव्य-भव्य महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान का सुख अति सौभाग्यशाली रहा।

Feb 6, 2025 06:18 PM

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और इस अलौकिक क्षण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव बताया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते हुए उन्होंने देश की शांति, एकता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Feb 6, 2025 05:24 PM

हरियाणा के CM नायब सैनी ने परिवार संग त्रिवेणी संगम में किया स्नान

Feb 6, 2025 05:11 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की मीडिया से बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रयागराज की पवित्र भूमि जहां पर गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम है, उस संगम स्थल पर महाकुंभ हो रहा है और उस महाकुंभ में मुझे आने का अवसर मिला है... हमारा हरियाणा प्रदेश विकास की ऊंचाईयों पर जाए, ऐसी प्रार्थना मैंने मां गंगा के चरणों में की है... आज महाकुंभ में इतनी बड़ी व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता हूं उन्हें धन्यवाद देता हूं... लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी नहीं है। यह महाकुंभ हमारी आस्था और हमारी संस्कृति से लाखों वर्षों से जुड़ा हुआ है... यह सनातन का वो केंद्र है जहां पर लोग श्रद्धा के साथ त्रिवेणी में आकर डुबकी लगाते हैं... कुछ इस प्रकार के तत्व हैं जो अच्छे कामों में भी बुराई को ढ़ूंढ़ते रहते हैं... मैं सभी श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं जो यहां पर आ रहे हैं..."

Feb 6, 2025 04:00 PM

हरियाणा के CM नायब सैनी ने त्रिवेणी में लगाई डुबकी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में डुबकी लगाई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा परिवार के कई सदस्य थे। सीएम सैनी ने परिवार के साथ अरैल पहुंचकर त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया।

Feb 6, 2025 03:12 PM

संगम में श्रद्धालुओं के स्नान कि सिलसिला जारी है

Feb 6, 2025 02:16 PM

वीआईपी मूवमेंट और भीड़ बढ़ने के चलते नावों का संचालन रोका

VIP मूवमेंट और लगातार बढ़ती भीड़ के चलते नावों का संचालन आज दोपहर रोक दिया गया। नाव के लिए लंबी लाइन लग जा रही है। आज संगम में डुबकी लगाने के लिए कई VIP आ रहे हैं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, BJP सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के मंत्री और कई अन्य भी आ रहे हैं।

Feb 6, 2025 01:25 PM

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने किया संगम में स्नान

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता को दिखाता है। इस स्तर का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योग सरकार ने इसे पूरी तरह सफल बनाया है।

Feb 6, 2025 12:19 PM

महाकुंभ में महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया गया

महाकुंभ के सहजानंद सरस्वती के शिविर में महामृत्युंजय यंत्र का प्रतिरूप बनाया गया है। यहां 4 प्रहर में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा रुद्रपाठ और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया जा रहा है। कहा जाता है कि महामृत्युंजय पाठ और यंत्र के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

Feb 6, 2025 12:18 PM

हरियाणा के सीएम नायब सैनी प्रयागराज पहुंचे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे

ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: प्रयागराज में चल रहे दिव्य-भव्य महाकुंभ का आज 25वां दिन है। आज सुबह 10 बजे तक 48.70 लाख लोगों ने संगम में स्नान कर लिया है, वहीं 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज से मेले में पास वाली गाड़ियों को एंट्री दी जा रही है। गाड़ी पार्क कर संगम घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना होगा।

 

आज भी संगम में डुबकी लगाने के लिए कई वीवीआईपी महाकुंभ आ रहे हैं। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम में स्नान करेंगे। इसके अलावा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के मंत्री और कई अन्य भी संगम में डुबकी और गंगा पूजन के लिए आ रहे हैं।

संबंधित खबरें