Mahakumbh Live Update: श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए हटाई गई बैरिकेडिंग; आज कई VVIP लगाएंगे डुबकी
प्रयागराज जिले के सभी 8वीं तक के स्कूलों को 12 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं. प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 7 से 12 फरवरी तक 8वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी, शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। महाकुंभ में भीड़ के चलते डीएम ने यह फैसला लिया है।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने संगम में डुबकी लगाई. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिव्य-भव्य महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान का सुख अति सौभाग्यशाली रहा।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और इस अलौकिक क्षण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव बताया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते हुए उन्होंने देश की शांति, एकता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | उत्तर प्रदेश: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार के साथ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। https://t.co/7YCqZjtosK pic.twitter.com/pigkIX3tS3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने #MahaKumbh2025 पर कहा, "प्रयागराज की पवित्र भूमि जहां पर गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम है, उस संगम स्थल पर महाकुंभ हो रहा है और उस महाकुंभ में मुझे आने का अवसर मिला है... हमारा हरियाणा प्रदेश विकास की ऊंचाईयों… pic.twitter.com/5JSooGE0ss
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रयागराज की पवित्र भूमि जहां पर गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम है, उस संगम स्थल पर महाकुंभ हो रहा है और उस महाकुंभ में मुझे आने का अवसर मिला है... हमारा हरियाणा प्रदेश विकास की ऊंचाईयों पर जाए, ऐसी प्रार्थना मैंने मां गंगा के चरणों में की है... आज महाकुंभ में इतनी बड़ी व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता हूं उन्हें धन्यवाद देता हूं... लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी नहीं है। यह महाकुंभ हमारी आस्था और हमारी संस्कृति से लाखों वर्षों से जुड़ा हुआ है... यह सनातन का वो केंद्र है जहां पर लोग श्रद्धा के साथ त्रिवेणी में आकर डुबकी लगाते हैं... कुछ इस प्रकार के तत्व हैं जो अच्छे कामों में भी बुराई को ढ़ूंढ़ते रहते हैं... मैं सभी श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं जो यहां पर आ रहे हैं..."
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में डुबकी लगाई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा परिवार के कई सदस्य थे। सीएम सैनी ने परिवार के साथ अरैल पहुंचकर त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया।
#WATCH | Prayagraj | Devotees continue to arrive at Triveni Sangam to take a holy dip at #MahaKumbh2025
— ANI (@ANI) February 6, 2025
Over 39 crore devotees have taken a holy dip in Triveni Sangam - the sacred confluence of rivers Ganga, Yamuna and 'mystical' Saraswati in the first 24 days of the… pic.twitter.com/2UDbxjraob
VIP मूवमेंट और लगातार बढ़ती भीड़ के चलते नावों का संचालन आज दोपहर रोक दिया गया। नाव के लिए लंबी लाइन लग जा रही है। आज संगम में डुबकी लगाने के लिए कई VIP आ रहे हैं। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, BJP सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के मंत्री और कई अन्य भी आ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता को दिखाता है। इस स्तर का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योग सरकार ने इसे पूरी तरह सफल बनाया है।
महाकुंभ के सहजानंद सरस्वती के शिविर में महामृत्युंजय यंत्र का प्रतिरूप बनाया गया है। यहां 4 प्रहर में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा रुद्रपाठ और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया जा रहा है। कहा जाता है कि महामृत्युंजय पाठ और यंत्र के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Haryana CM Nayab Singh Saini reaches Prayagraj Airport to visit the #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/UyifzahKab
— ANI (@ANI) February 6, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: प्रयागराज में चल रहे दिव्य-भव्य महाकुंभ का आज 25वां दिन है। आज सुबह 10 बजे तक 48.70 लाख लोगों ने संगम में स्नान कर लिया है, वहीं 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज से मेले में पास वाली गाड़ियों को एंट्री दी जा रही है। गाड़ी पार्क कर संगम घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
आज भी संगम में डुबकी लगाने के लिए कई वीवीआईपी महाकुंभ आ रहे हैं। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम में स्नान करेंगे। इसके अलावा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश के मंत्री और कई अन्य भी संगम में डुबकी और गंगा पूजन के लिए आ रहे हैं।