Friday 11th of September 2026

Sher-E-Punjab T20 League: सेमीफाइनल की टिकट के लिए दूसरी टीम की जीत-हार पर शुभमन गिल की टीम की निगाहें

Reported by: Atul Verma  |  Edited by: Atul Verma  |  September 11th 2026 08:03 PM  |  Updated: September 11th 2026 08:03 PM

Sher-E-Punjab T20 League: सेमीफाइनल की टिकट के लिए दूसरी टीम की जीत-हार पर शुभमन गिल की टीम की निगाहें

मोहाली, 11 सितंबर (ब्यूरो)।  शेर-ए-पंजाब T20 लीग का महारोमांच जारी है, वहीं, टूर्नामेंट का पहला सीजन अपने अंतिम पड़ाव में है, लीग फेज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इसके बाद 2 सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आखिरी मैच से पहले 2 टीमों ने अधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है, जबकि 2 टीमों की किस्मत एक मैच के भरोसे है। आखिरी लीग मैच जीतने के बाद भी शुभमन गिल की कप्तानी वाली फाजिल्का फाल्कन्स की किस्मत भी दूसरी टीम के हाथ में है।

बठिंड़ा से मैच जीतकर गिल की टीम ने लगाई दहाड़, पर पिक्चर अभी बाकी है

यूं तो फाजिल्का टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास थी, लेकिन ज्यादातर मैचों में सनवीर सिंह ने कप्तानी की, फिर भी शुभमन गिल के नाम से ये टीम फेमस रही और लेकिन सेमीफाइनल की रेस से ये टीम बाहर भी हो सकती है। टीम ने 8 में से 4 ही मुकाबले जीते हैं। टीम का नेट रन रेट भी ठीक-ठाक रहा। वहीं, फाजिल्का टीम आज अपना आखिरी लीग मैच बठिंड़ा से 49 रन से जीत चुकी है, लेकिन फिर भी गिल की टीम को दूसरी टीम की जीत-हार पर निर्भर होना पड़ रहा है।

2 टीमें सेमीफाइनल के लिए कर चुकी हैं क्वालीफाई

लीग के पहले सीजन के सेमीफाइनल के लिए मोहाली किंग्स क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि जालंधर वॉरियर्स ने भी टॉप-4 का टिकट हासिल कर चुकी है। वहीं, बठिंडा रॉयल्स की टीम एलिमिनेट हो चुकी है, जबकि 3 टीमें 2 पायदानों के लिए रेस में हैं। इनमें अमृतसर सूरमाज टीम के सेमीफाइनल में जाने के चांस ज्यादा लग रहे हैं। वहीं, फाजिल्का फाल्कन्स टीम खुद के दम पर आगे नहीं जाएगी। उन्हें अमृतसर या लुधियाना लॉयंस की जीत-हार के भरोसे रहना होगा।

अमृतसर-लुधियाना टीम की जीत-हार से तय होगी गिल की टीम की किस्मत

आंकड़ों के मुताबिक, लेकिन अगर अमृतसर को लुधियाना की टीम ने करीबी मैच में हरा दिया तो फिर फाजिल्का के सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे। हालांकि, अगर लुधियाना की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की तो फिर लुधियाना के साथ-साथ फाजिल्का को भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network