Tuesday 15th of September 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-11 के गवर्नमेंट कॉलेज में ‘हिंदी दिवस - हिंदी पखवाड़ा-2026’ का आयोजन

Reported by: Bureau Report  |  Edited by: Atul Verma  |  September 15th 2026 04:15 PM  |  Updated: September 15th 2026 04:18 PM

चंडीगढ़ सेक्टर-11 के गवर्नमेंट कॉलेज में ‘हिंदी दिवस - हिंदी पखवाड़ा-2026’ का आयोजन

चंडीगढ़, 14 सितंबर (ब्यूरो)। सेक्टर-11 के गवर्नमेंट कॉलेज में ‘हिंदी दिवस - हिंदी पखवाड़ा-2026’ के मौके पर भव्य और गरिमामयी सांस्कृतिक समारोह का आयोजित किा गया। कार्यक्रम में भजन-गायन, कविता-पाठ जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों ने खूब समां बांधा।

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने भजनों की प्रस्तुति देकर कॉलेज परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया, वहीं कविता-पाठ के दौरान युवा प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्र-प्रेम, राष्ट्रीय चेतना और समसामयिक विषयों को अभिव्यक्त किया। उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं की भरपूर सराहना मिली और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इससे पहले 10 सितंबर को हिंदी पखवाड़े के तहत राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति विषयों पर 2 कविता-पाठ गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह में इन गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पुरस्कार पाने वाले स्टूडेंट्स में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज की संरक्षिका प्रो.डॉ.रमा अरोड़ा, प्राचार्या का प्रेरणादायी मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का समन्वय डॉ.पूनम, विभागाध्यक्षा, हिन्दी विभाग की ओर से किया गया, जबकि डॉ.नीतू बंसल और डॉ.निशा ने संयोजक के रूप में कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा की।

इस मौके पर संकाय अधिष्ठाता डॉ.दीप शिखा, समाजशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो.रेनू त्रिखा समेत कई विभागों के प्राध्यापक मौजूद रहे। उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाया। समारोह ने ना केवल हिंदी भाषा के प्रति स्टूडेंट्स के प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्ति दी, बल्कि उनकी अभिव्यक्ति-कौशल और सांस्कृतिक चेतना को भी मंच दिया। इस प्रकार ‘हिंदी दिवस - हिन्दी पखवाड़ा-2026’ का ये आयोजन स्टूडेंट्स की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और हिंदी के प्रति गौरव-बोध जागृत करने की दिशा में एक सार्थक और सफल पहल साबित हुआ।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network