77वां गणतंत्र दिवस: मुख्यमंत्री आवास पर गूंजा 'जय हिंद', CM पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी शासकीय आवास परिसर में अत्यंत गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों के बीच देशभक्ति का अटूट उत्साह देखने को मिला। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री ने सभी को भारतीय संविधान की उद्देशिका (Preamble) की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन किया, जिनके त्याग और दूरदर्शिता के कारण आज भारत एक सशक्त गणराज्य के रूप में खड़ा है। वहीं मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और एक विकसित भारत व समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।