सीएम धामी का सहसपुर दौरा: मार्ग चौड़ीकरण की नींव रखी, बोले- विपक्ष की राजनीति दुर्भावनापूर्ण

By  Dishant Kumar February 12th 2026 08:29 PM

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्रपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयास बताया 


मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं। देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कारण सख़्त धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। धौलास भूमि प्रकरण सहित सभी संदिग्ध मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। देवभूमि की एक इंच जमीन भी राष्ट्रविरोधी ताकतों को नहीं दी जाएगी। 


पुष्कर सिंह धामी ने  कहा की मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चा उत्तराखंड की मौलिक पहचान को कमजोर करने की विपक्ष की मंशा को उजागर करती है। कांग्रेस द्वारा यूसीसी का विरोध तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा किविकास की रफ्तार से घबराए लोग ही भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार उत्तराखंड के विकास और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें