धर्म और राष्ट्र की रक्षा हेतु एकजुट है समाज, विराट हिंदू सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी
देहरादून, उत्तराखंड, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्पर सिंह धामी ने विराट हिंदू सम्मेलन के जनसमूह को संबोधित किया और मां भारती के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र वंदन किया।
सांस्कृतिक आत्मगौरव का सशक्त प्रमाण है हिंदू समाज की जागृत चेतना- सीएम
अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि ये आयोजन हिंदू समाज की जागृत चेतना, संगठित शक्ति और सांस्कृतिक आत्मगौरव का सशक्त प्रमाण है। इस दौरान उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट संकेत है कि समाज धर्म और राष्ट्र की रक्षा हेतु एकजुट है। Rashtriya Swayamsevak Sangh (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष की प्रेरणा इस ऊर्जा में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
हां की आस्था और आध्यात्मिक परंपरा सुरक्षित रहे- सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि का मूल स्वरूप अक्षुण्ण रहे, यहां की आस्था और आध्यात्मिक परंपरा सुरक्षित रहे, यही हमारा अटल संकल्प है। इसी दिशा में सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करना, कठोर धर्मांतरण कानून, दंगाइयों के विरुद्ध सख्त प्रावधान, लव जिहाद एवं लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, तथा सांस्कृतिक संरक्षण के ठोस कदम सुनिश्चित किए गए हैं। हमारा प्रत्येक निर्णय देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित है।