योगी के गोरखपुर में माफिया विनोद के घर चला बुल्डोजर, बेशकीमती जमीन से खाली करवाया कब्जा

By  Shagun Kochhar June 17th 2023 02:30 PM

गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया है। जीडीए ने करीब सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती जमीन से कब्जा हटा लिया है। जानकारी के मुताबिक माफिया विनोद उपाध्याय ने गुलरिहा के सलेमपुर में स्थित बिना नक्सा वेरिफाई करवाए आलिशान बंगला बनवाया था। बता दें कि विनोद उपाध्याय के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पचाल हजार रुपये का इनाम रखा गया है।


#WATCH | Uttar Pradesh | Gorakhpur district administration carries out a demolition drive at the residence of mafia Vinod Upadhyay in Gorakhpur.

Upadhyay is currently on the run and has a reward of Rs 50,000 on him. pic.twitter.com/eWfauDRA3W

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2023

इस मामले में 27 अप्रैल को जीडीए की टीम ने बंगले पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मकान में रह रहे लोगों से मानचित्र के बारे में पूछा तो वो लोग खास जानकारी नहीं दे पाए। जिसके बाद जीडीए के अधिकारियों ने विनोद को 12 मई तक कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद 30 मई को जीडीए के पीठासीन अधिकारी ने 15 दिन में ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था।


कोर्ट के आदेश पर शनिवार की सुबह जीडीए की टीम बुलडोजर लेकर विनोद के बंगले पर पहुंची तो ताला बंद था। इसके बाद मजिस्ट्रेट को बुलाकर उनकी मौजूदगी में ताला तोड़ा गया और मकान खाली करवाया गया। फिलहाल, कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया विनोद के अवैध कब्जे को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

#WATCH | Uttar Pradesh | Gorakhpur district administration to carry out a demolition drive at the residence of Mafia Vinod Upadhyay in Gorakhpur

Vinod Upadhyay is currently on the run and has a bounty of Rs 50,000. pic.twitter.com/2rceM35CEt

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 17, 2023


गोरखपुर का नामी माफिया है विनोद

विनोद पर के उपर उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक केस दर्ज है। विनोद के सर्च ऑपरेशन में पिछले 20 दिनों से गोरखपुर एसटीएएफ, लखनऊ और देवरिया पुलिस लगी हुई है। उसकी बस्ती से लेकर कानपुर और लखनऊ में तलाश की जा रही है। विनोद माफिया लिस्ट में गोरखपुर में 10वें और उत्तरप्रदेश के 61वें नंबर पर है। उस पर लोगों से वसूली, धमकी देना और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामलों में 50 हजार रुपये का इनाम है।

Related Post