Wednesday 16th of April 2025

UP Weather Update: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट; 30-40 Km की रफ्तार से चलेगी हवा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  April 15th 2025 02:40 PM  |  Updated: April 15th 2025 02:40 PM

UP Weather Update: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट; 30-40 Km की रफ्तार से चलेगी हवा

ब्यूरो: UP News:  उत्तर प्रदेश में मौसम अभी भी करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के 14 जिलों में बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मंगलवार सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दो दिन यानी 17 अप्रैल तक राज्य के मौसम में बदलाव नहीं होगा। पांच दिनों तक विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आई है। एक ही दिन में आठ शहरों में बारिश हुई। इनमें महाराजगंज, मिर्जापुर, कुशीनगर, गोरखपुर, गोंडा और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। सोनभद्र में आंधी और ओलावृष्टि हुई है।

 

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। हवाएं पश्चिम से आ रही हैं और काफी नम हैं। उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप बारिश हो रही है। उन्होंने पूर्वानुमान लगाया कि अगले दिन पश्चिमी विक्षोभ से कम गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

  

आने वाले 5 दिन मौसम का हाल?

16 अप्रैल: कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

17 अप्रैल: कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

18 अप्रैल: मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

19 अप्रैल: मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

20 अप्रैल: मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

 

किसानों को नुकसान

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि यह मौसम किसानों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर रहा है। चिंता की बात यह है कि अगर मौसम में जल्दी सुधार नहीं हुआ तो महीनों की मेहनत और खर्च बर्बाद हो सकता है। रबी की फसलों में 15 से 20 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना है। आम, लीची और गेहूं की फसलें इस समय खतरे में हैं। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network