Friday 21st of February 2025

'ताज का दीदार' करने पहुंचे शिखर धवन, गाइड से पूछा- कारीगरों के हाथ कटवाए थे?

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 18th 2025 04:36 PM  |  Updated: February 18th 2025 04:36 PM

'ताज का दीदार' करने पहुंचे शिखर धवन, गाइड से पूछा- कारीगरों के हाथ कटवाए थे?

ब्यूरो: AGRA: स्टार क्रिकेटर शिखर धवन मंगलवार को ताजमहल देखने आगरा पहुंचे। उन्होंने लगभग एक घंटे तक ताज का दीदार किया। इस दौरान गाइड ने शिखर धवन को ताजमहल की विजिट कराई। ताजमहल दीदार के साथ-साथ शिखर धवन ने गाइड से कई सवाल भी पूछे। ताजमहल घूमने के बाद विजिटर बुक में शिखर धवन ने लिखा कि सुंदरता अभूतपूर्व है। इसका रख-रखाव बहुत अच्छी तरह से किया जा रहा है।

 

शिखर धवन ने ताजमहल घूमने के साथ-साथ गाइड से कई सवाल किए। शिखर ने गाइड से पूछा कि क्या सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे। गाइड ने शिखर को बताया कि हाथ कटवाने के कोई प्रमाण नहीं हैं। 

शिखर धवन कैप, प्रिंटेड जैकेट, ब्लैक बरमूडा में अचानक ताजमहल देखने पहुंचे। अचानक ताज परिसर में शिखर धवन को देखकर फैंस भी उत्साहित हो गए। उन्हें देखकर पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। शिखर को देखकर लोग "गब्बर-गब्बर" चिल्लाने लगे। शिखर ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। 

 

शिखर ने गाइड से ताजमहल को लेकर कई सवाल भी किए। शिखर धवन ने गाइड से पूछा कि ताजमहल बनने में कितना समय लगा, कितने कारीगरों ने ताजमहल को बनवाया और कुल कितना खर्च हुआ। इन सभी सवालों का जवाब गाइड ने दिया। शिखर धवन ने डायना बेंच को लेकर भी गाइड से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि इसका नाम डायना बेंच क्यों है। गाइड ने बताया कि ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना साल 1992 में ताजमहल देखने आई थीं। लाल रंग की ड्रेस में ताजमहल के सामने संगमरमर की बेंच पर अकेले बैठी डायना की तस्वीर पूरी दुनिया में छा गई थी। इसके बाद से यह बेंच डायना बेंच के नाम से मशहूर हो गई।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network