Monday 9th of March 2026

उत्तराखंड सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, इंफ्रा-टूरिज्म और कृषि पर खास फोकस

Reported by: Tripurari Mishra  |  Edited by: Atul Verma  |  March 09th 2026 05:27 PM  |  Updated: March 09th 2026 05:27 PM

उत्तराखंड सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, इंफ्रा-टूरिज्म और कृषि पर खास फोकस

देहरादून, उत्तराखंड, 9 मार्च। गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इस बार सत्र की खास बात ये रही कि राज्य के राजनीतिक इतिहास में पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही सरकार ने बजट पेश किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए इसे ‘संतुलन बजट’ करार बताया।

सीएम धामी के बजट भाषण की बड़ी बातें

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार “संकल्प से सिद्धि” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है और ये बजट समग्र विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, कौशल विकास और पारदर्शिता जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ये बजट समाज के हर वर्ग के विकास और राज्य की आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 4252.50 करोड़ के बजट का प्रावधान

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 4252.50 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है, जबकि पूंजीगत मद में 195 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके तहत बागेश्वर, डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और नैनीताल समेत कई जिलों में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर काम जारी है।

महिला और बच्चों के लिए धामी सरकार की विशेष योजनाएं 

बजट में महिला और बाल कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं के लिए भी राशि निर्धारित की गई हैः

ईजा-बोई शगुन योजना - 14.13 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना - 25 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना - 15 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री बाल महिला विकास निधि - 8 करोड़ रुपये सरकार ने कई सामाजिक वर्गों के विकास के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए हैंः

अनुसूचित जाति वर्ग - 2400 करोड़ रुपये

अनुसूचित जनजाति - 746.75 करोड़ रुपये

अल्पसंख्यक कल्याण - 98 करोड़ रुपये

इसके अलावा अटल आयुष्मान योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

अन्य प्रमुख योजनाओं के लिए बजट

खाद्यान्न योजना - 25 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री आवास योजना - 298.45 करोड़ रुपये

पीएम आवास (अन्य मद) - 56 करोड़ रुपये

ईडब्ल्यूएस आवास - 25 करोड़ रुपये

परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा - 42 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री धामी ने गिनवाई सरकार की अहम उपलब्धियां

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16,961.32 करोड़ रुपये के प्रावधान की तुलना में इस बार बजट बढ़ाकर 19,692.02 करोड़ रुपये किया गया है। सीएम धामी ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनवईं। मुख्यमंत्री धामी ने सदन में सरकार की कई बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कई फैसले पहली बार लागू किए गए हैं।

धामी सरकार की मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैंः

- 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू

- सख्त नकलरोधी कानून लागू करने वाला पहला राज्य

- अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम 2025 लागू

- मदरसा बोर्ड समाप्त

- शीतकालीन यात्रा से पर्यटन को बढ़ावा

- सरकारी जमीनों से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

- मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य

- हाई अल्टीट्यूड मैराथन का आयोजन

बजट भाषण की शुरुआत में बाबा केदार को किया नमन 

नीति आयोग के सतत विकास इंडेक्स में पहला स्थान बजट भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार को नमन करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee को भी सदन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network