Saturday 24th of January 2026

Deepotsav 2024: आयोध्या दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज, टीम गिन रही है एक-एक दीया

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 29th 2024 05:20 PM  |  Updated: October 29th 2024 05:20 PM

Deepotsav 2024: आयोध्या दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज, टीम गिन रही है एक-एक दीया

ब्यूरो: Deepotsav 2024: अयोध्या में बुधवार, 30 अक्टूबर को सरयू नदी के घाटों पर 'दीपोत्सव' के दौरान 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। अयोध्या में 28 अक्टूबर से 4 दिवसीय दीपोत्सव समारोह की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी भी घाट पर मौजूद हैं। अयोध्या में त्रेता युग जीवंत होगा। प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद, साल 2017 से ही अयोध्या में सरयू घाट पर रिकॉर्ड संख्या में दीया जलाकर दीपोत्सव समारोह होता है। इस दीपोत्सव समारोह के देश-विदेश के हजारों-लाखों भक्त साक्षी बनते हैं।

   

  

300 लोगों की टीम गिनती करेगी- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी  

अयोध्या दीपोत्सव पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट कहते हैं, "हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हमें गिनती पूरी करनी है। टीमें मौके पर हैं और वे दीयों की गिनती कर रही हैं... हमारा पूरा सिस्टम एक सममित व्यवस्था पर काम करता है... दूसरी चुनौती यह है कि इस बार हमारे पास बहुत बड़ा क्षेत्र है। अभी हम सूखे दीयों की गिनती कर रहे हैं। दीये जलने के बाद हम फिर से गिनती करेंगे। हम डिजिटल गिनती भी करेंगे... हमारे पास तीस सदस्यों की एक टीम है जिसमें 300 लोग शामिल हैं जो गिनती में शामिल हैं..."

 

इस बार का दीपोत्सव है खास

वैसे तो साल 2017 से ही अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव होता है। लेकिन इस बार 8वें दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी के विजन कार्ययोजना तय हो चुकी है। इस बार का दीपोत्सव कार्यक्रम कई मायनों में खास होने जा रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि रामलला के मंदिर में विराजने के बाद पहली बार दीपोत्सव होगा। इसलिए प्रदेश की योगी सरकार ने इसे भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार राम की पैड़ी, नया घाट समेत अलग-अलग घाटों पर 25 लाख से ज्यादा दीयों को सजाया जाएगा।

सीएम योगी करेंगे राज्याभिषेक  

इस बार राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसी के साथ 10 लाख दीप अयोध्या नगर क्षेत्र में जलाए जाएंगे, यानी कुल 35 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाएगा। 35 लाख दीपों को एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस बार श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क के हेलीपैड पर प्रतीकात्मक पुष्पक विमान द्वारा अवतरण होगा और भरत मिलाप कार्यक्रम होगा। प्रदेश की राज्यपाल और सीएम योगी की तरफ से श्रीराम जानकी पूजन, आरती एवं श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा।

  

इस बार के अयोध्या दीपोत्सव में त्रेता युग को जीवंत किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 25 लाख से ज्यादा दीप जलाकर राम नगरी अयोध्या में त्रेतायुग जीवंत करने की कोशिश करें। मेन आयोजन 30 अक्टूबर को रामपथ, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, सरयू तट आदि स्थानों पर होगा। 3 बजे राज्यपाल, सीएम योगी, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रीमंडल के सदस्य रामकथा पार्क अयोध्या में पहुंचकर शोभायात्रा की झाकियों का अवलोकन करेंगे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network