Sunday 23rd of February 2025

Sambhal: कल्कि मंदिर का ASI ने किया सर्वे, कल 5 मंदिर और 19 कुएं के लिए थे सैंपल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 21st 2024 11:42 AM  |  Updated: December 21st 2024 02:51 PM

Sambhal: कल्कि मंदिर का ASI ने किया सर्वे, कल 5 मंदिर और 19 कुएं के लिए थे सैंपल

Dec 21, 2024 02:51 PM

मंदिर के पुजारी ने फिर से नक्काशी करवाने की मांग की

राज्य पुरात्तव की टीम ने मंदिर के शिखर का सर्वे किया। मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद शर्मा ने टीम से मंदिर में फिर से नक्काशी करवाने की मांग की है।

Dec 21, 2024 12:42 PM

कल्कि विष्णु मंदिर का टीम ने सर्वे किया

Dec 21, 2024 11:50 AM

सर्वे को लेकर कल्कि मंदिर के पुजारी ने क्या कहा

प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि इसे कृष्ण कूप कहा जाता है। यह बंद नहीं था, बस उपयोग में नहीं था। इसमें पानी नहीं है। अब लोगों को कुंआ की जरूरत कहां है? पुराण में इस कूप का जिक्र है।

Dec 21, 2024 11:48 AM

कल्कि मंदिर में सर्वे की तस्वीरें





Dec 21, 2024 11:45 AM

'कल्कि मंदिर का ASI ने सर्वे किया'

संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि राज्य पुरातत्व टीम मंदिर का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची है.


ब्यूरो: Sambhal: संभल में राज्य पुरातत्व टीम ने कल्कि मंदिर का सर्वे किया। टीम ने गुंबद की तस्वीरें खींची, दीवारों पर की गई नक्काशी के वीडियो बनाए। वहीं मंदिर परिसर में स्थित कृष्ण कूप का भी सर्वे किया। राज्य पुरातत्व टीम ने करीब 20 मिनट तक सर्वे का काम किया। आपको बता दें कि फिलहाल कल्कि मंदिर और कूप को लेकर कोई विवाद नहीं है। माना जा रहा है कि मंदिर कूप कितना पुराना है, यह जानने के लिए सर्वे किया गया है।  

कल ASI ने गुपचुप तरीके से 9 घंटे तक सर्वे किया था। टीम ने 5 तीर्थ स्थलों और 19 कुओं से नमूने लिए। टीम को जंगल में जियारत स्थल के पास खंडित मूर्तियों वाला पत्थर मिला।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network